*स्वर्गीय कंछेदीलाल जी, स्वर्गीय सुभाषचंद्र जी कुअंकिता की स्मृति में हुआ आयोजन; विधायक महेंद्र नागेश सरदार सिंह पटेल सहित गणमान्य नागरिक हुए शामिल, पुलिस प्रशासन का किया सम्मान
गोटेगांव। खरया आभूषण परिवार द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी विशाल देवी भंडारे का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। भंडारा स्वर्गीय कंछेदीलाल जी खरया, स्वर्गीय सुभाषचंद्र जी खरया एवं अंकिता खरया की स्मृति में आयोजित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सेवा और सामाजिक समरसता का भाव देखने को मिला।
कार्यक्रम में मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सचिव इंजीनियर सरदार सिंह, पटेल गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार जैन सहित सतीश खरया, चंद्रशेखर खरया, सुनील खरया एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मातृशक्ति की ओर से श्रीमती शिखा, अंजू, मृदुला, प्रताप, रितु, सोनिका एवं अक्षिता खरया सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता की।
परिवार के सदस्यों ने संभाली व्यवस्था
आयोजन को सफल बनाने में खरया परिवार के अखिलेश खरया, नीति खरया, रोमी खरया, अजीत खरया, नीरज खरया, पंकज, अमित, अनीस, शुभ, हर्ष, कन्हा, जगत सहित परिवार के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
पुलिस प्रशासन का किया सम्मान
विशाल भंडारे के दौरान गोटेगांव पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था एवं आयोजन के सुचारु संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। खरया परिवार की ओर से पुलिस विभाग के नगर निरीक्षक प्रदीप शराफ एवं उनके स्टाफ का सम्मान कर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।अंत में खरया परिवार ने आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों, सहयोगियों एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट







