पूर्व CM भूपेश बघेल पहुंचे मां महामाया दरबार, त्रिलोक श्रीवास ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग किया भव्य स्वागत
रतनपुर / बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में दर्शन हेतु पहुंचे।
इस अवसर पर बिलासपुर जिले के लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास ने अपने दर्जनों सहयोगियों सहित उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया।
इस अवसर पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, वरिष्ठ नेता आशीष सिंह ठाकुर, प्रमोद नायक, अभय नारायण राय, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, शीतल जायसवाल सहित जिले के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
त्रिलोक श्रीवास के साथ मनोज श्रीवास, मोहन जायसवाल, महेश मिश्रा, मुकेश अग्रवाल, अमन साहू, शुभम श्रीवास, आयुष सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव, चरण सिंह राज, पंडित जितेंद्र शर्मा, कृष्णा श्रीवास सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ: शंकर अघिजा – 9098970709







