15 से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 2 से 11 नवंबर तक होगा लाइसेंस का नवीनीकरण
नीमच, 9 अक्टूबर 2026। आगामी दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के सुरक्षित विक्रय एवं भंडारण के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। अस्थाई आतिशबाजी विक्रय लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए 15 से 22 अक्टूबर 2026 तक एमपी ई-सर्विस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदकों को शासन द्वारा निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान भी करना होगा।
पूर्व से प्रचलित एवं वैध अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस का नवीनीकरण 2 से 11 नवंबर तक किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी अधिकृत होंगे। सभी अधिकारियों को विस्फोटक सुरक्षा संबंधी नियमों और प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षित स्थानों पर लगेंगी दुकानें
नीमच शहर में आतिशबाजी दुकानों के लिए स्थान का चयन अनुविभागीय दंडाधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पुलिस अधीक्षक और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री संयुक्त रूप से करें ।
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️







