दैनिक भास्कर दर्पण” जितेंद्र मिश्रा
ढीमरखेड़ा प्रखंड में सौंपी गई नई जिम्मेदारी, नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
ढीमरखेड़ा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ढीमरखेड़ा प्रखंड इकाई में संगठनात्मक जिम्मेदारी का विस्तार करते हुए राकेश त्रिपाठी को प्रखंड उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने त्रिपाठी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राकेश त्रिपाठी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करने की बात भी उन्होंने कही।
नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास
राकेश त्रिपाठी की नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद विहिप एवं बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नई जिम्मेदारी से संगठन की प्रखंड स्तर की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। त्रिपाठी के उपाध्यक्ष बनाए जाने को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।
संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर
ढीमरखेड़ा प्रखंड में संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए आगामी समय में विभिन्न गतिविधियों के संचालन एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर जोर रहेगा। राकेश त्रिपाठी ने संगठन द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी गंभीरता से निभाने और संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने की बात कही।







