मानवता की मिशाल पेश की है मंगवानी परिवार ने , पहले पिता फिर भाई और अब माता का नेत्रदान करवा कर
पिता स्व अमृतलाल , भाई स्व हरीश और आज माता लीला देवी मंगवानी का नेत्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की है मंगवानी परिवार ने ।
मंगलवार को ऋषि कॉलोनी निवासी स्व श्रीमति लीला देवी मंगवानी ने अपनी विदाई को अमर बना दिया। उनका मंगलवार शाम को स्वर्गवास होने के बाद, लीला देवी जी अपने पीछे दो लोगों के जीवन में ‘नेत्रज्योति’ का अनमोल उपहार छोड़ गई हैं।
शोक के क्षणों में संवेदनशीलता का परिचय
दुख की इस कठिन घड़ी में उनके पुत्रो मुकेश , दीपक मँगवानी एवं उनके परिजनों ने एक अत्यंत साहसी और मानवतावादी निर्णय लिया। उन्होंने लीला देवी की स्मृतियों को जीवित रखने के लिए नेत्रदान करने का संकल्प किया और इसके लिए *’हैंड्स ग्रुप’*से संपर्क किया।
सूचना मिलते ही हैंड्स ग्रुप के सदस्य सक्रिय हुए। सिम्स अस्पताल के **डॉ. अनिकेत कांबले ,डॉ कुणाल * की मेडिकल टीम तत्काल मंगवानी परिवार के निवास स्थान पहुँची और ससम्मान नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न की। लीला देवी के इन अंगों से अब दो नेत्रहीन व्यक्तियों की दुनिया रोशन हो सकेगी।
हैंड्स ग्रुप की मार्मिक अपील
हैंड्स ग्रुप के सदस्यों ने इस नेक कार्य पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी कई मासूम बच्चे और बुजुर्ग अंधकारमय जीवन जीने को मजबूर हैं और किसी की ‘एक पहल’ का इंतज़ार कर रहे हैं।
> “नेत्रदान केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि मानवता के प्रति सबसे बड़ा दान है। एक व्यक्ति का यह संकल्प दो लोगों के जीवन से अंधेरा मिटाकर उनमें नई उम्मीद की जोत जला सकता है!
विज्ञप्ति जारीकर्ता:
हैंड्स ग्रुप, बिलासपुर
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा





![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)

