रायपुर, 04 अक्टूबर 2026। पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला ने ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम के तहत अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के बच्चों से C-4 सभाकक्ष में आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, प्रशिक्षण और दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा उनसे साइन लैंग्वेज की बेसिक बातें भी सीखीं।
कार्यक्रम के तहत बच्चों को पुलिस कंट्रोल रूम एवं सिविल लाइन थाना का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। बच्चों ने पुलिस अधिकारियों से आत्मविश्वास के साथ संवाद किया और अपनी रुचियों के बारे में जानकारी साझा की। इस दौरान क्रिकेट और फिल्मों को लेकर भी बच्चों ने बातचीत की।
कार्यक्रम में डीसीपी मध्य जोन श्री तारकेश्वर पटेल, अर्पण संस्था के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बच्चों के साथ बिताया गया समय पुलिस अधिकारियों के लिए आत्मीय और उत्साहवर्धक अनुभव रहा।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़







