Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
6f191839 4410 4b07 9308 5b0ffa1316a3

बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

October 11, 2026
2cf823da 1849 4e94 86b4 4a2612f17f80

रायपुर: पेपर कटर से वार कर युवक की हत्या, चंद घंटों में पकड़ा गया अपचारी बालक।

October 11, 2026
14e09d15 e3f8 4d0a 9e1a b034cef8cbe0

मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026

October 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
  • रायपुर: पेपर कटर से वार कर युवक की हत्या, चंद घंटों में पकड़ा गया अपचारी बालक।
  • मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत उप-जेल नागौद में स्वास्थ्य शिविर आयोजितराज्यमंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी की 02 घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा
  • नीमच अंचल के सबसे बड़े गरबा महोत्सव डायमंड रोटरी डांडिया का आज से होगा भव्य आगाज ।
  • सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी राजू नायक का चिरमिरी में 35 से अधिक स्थानों पर मना जन्म दिवस , उमड़ा जनसैलाब
  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला चिकित्सालय चिरमिरी से निकाली गई विशाल जागरूकता रैली, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - मॉडल स्कूलों में पहुंचकर पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, शैक्षणिक व्यवस्था का लिया जायजा
क्षेत्रीय खबर

मॉडल स्कूलों में पहुंचकर पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, शैक्षणिक व्यवस्था का लिया जायजा

PolicewalaBy PolicewalaOctober 1, 2026No Comments3 Views
photo 2026 10 01 11 01 38

समाहरणालय, सीतामढ़ी
जन संपर्क प्रशाखा

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक–30 सितंबर 2026

जिलाधिकारी ने सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल), बाजपट्टी का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से संवाद कर लिया फीडबैक

जिले के सभी 21 मॉडल विद्यालयों में बुधवार को शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत नामित नोडल पदाधिकारी अपने-अपने विद्यालयों में पहुंचे और विद्यार्थियों के साथ संवाद कर शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता की। इस दौरान विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लेने के साथ-साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। अभिभावक-छात्र संवाद कार्यक्रम, शैक्षणिक जागरूकता गतिविधियों एवं अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। photo 2026 10 01 11 01 17

इसी क्रम में जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया ने सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल), बाजपट्टी पहुंचकर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षों एवं शैक्षणिक संसाधनों का अवलोकन करते हुए विद्यालय प्रबंधन से शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।photo 2026 10 01 11 01 53

सरकार द्वारा जिले में 21 मॉडल विद्यालयों का निर्माण कराया गया है। इन विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर प्रदान करना है। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय सहित विभिन्न आधुनिक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को अध्ययन, प्रयोग एवं ज्ञान-विस्तार के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके।photo 2026 10 01 11 01 50

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास एवं डिजिटल शिक्षण व्यवस्था, पुस्तकालय सहित अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों का जायजा लिया। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों एवं उपकरणों के उपयोग की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही विद्यालय में पेयजल, विद्युत, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया।photo 2026 10 01 11 01 47

विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर जाना पढ़ाई का अनुभव

जिलाधिकारी ने विद्यालय की कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से सहज संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, रुचि के विषय, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा शिक्षण के दौरान आने वाली कठिनाइयों के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से सीधे संवाद किए जाने पर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए।photo 2026 10 01 11 01 38

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने कहा कि मॉडल स्कूलों की सार्थकता केवल आधुनिक भवन और संसाधनों की उपलब्धता में नहीं, बल्कि इन संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सीखने का वातावरण उपलब्ध कराने में है। प्रत्येक बच्चे को अपनी क्षमता और प्रतिभा विकसित करने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में जिज्ञासा, रचनात्मकता एवं सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने तथा उन्हें नियमित अध्ययन के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।photo 2026 10 01 11 01 17

जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा जिन विद्यार्थियों को अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता है, उन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना का विकास महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, विद्यार्थियों की प्रतिभा का विकास, अनुशासन, रचनात्मक सोच एवं सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार एवं विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, पुपरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह सहित संबंधित पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1

[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर,

October 11, 2026
WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.04.40

गोटेगांव: कांग्रेस पार्टी ने निकाली विरोध रैली, मांगा चुनाव आयुक्त का इस्तीफा

October 11, 2026
WhatsApp Image 2026 10 11 at 12.49.39

वन विभाग एवं पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आमाखेरवा छठ घाट पर चला स्वच्छता अभियान, जवानों ने किया श्रमदान

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026910
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026758
Don't Miss
6f191839 4410 4b07 9308 5b0ffa1316a3 Policewala

बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

By PolicewalaOctober 11, 20261

दो ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना वैध दस्तावेज रेत का परिवहन करते जब्तपुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
2cf823da 1849 4e94 86b4 4a2612f17f80

रायपुर: पेपर कटर से वार कर युवक की हत्या, चंद घंटों में पकड़ा गया अपचारी बालक।

October 11, 2026
14e09d15 e3f8 4d0a 9e1a b034cef8cbe0

मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026

October 11, 2026
16f99865 726e 4b3e a2a6 3887b31fcf50

सेवा संकल्प अभियान के तहत उप-जेल नागौद में स्वास्थ्य शिविर आयोजितराज्यमंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

October 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
6f191839 4410 4b07 9308 5b0ffa1316a3

बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

October 11, 2026
2cf823da 1849 4e94 86b4 4a2612f17f80

रायपुर: पेपर कटर से वार कर युवक की हत्या, चंद घंटों में पकड़ा गया अपचारी बालक।

October 11, 2026
Visitors
1946277
This Month : 27502
This Year : 518194
Total Users : 1520514
Views Today : 1602
Total views : 6248398
Who's Online : 23
Server Time : 2026-10-12
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.