फिरोजाबाद
फिरोजाबाद। टूंडला थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो पर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की।
वायरल वीडियो में सफेद वेन्यू कार नं. UP83BJ5308 से तीन लड़के चलती कार से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे थे। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने कार मालिक पंकज पुत्र प्रदीप कुमार निवासी पचवान थाना नारखी को तलब किया।

पूछताछ में पंकज ने बताया कि 27.09.2026 को वह खुद कार चला रहा था और उसके तीन दोस्त टूंडला टोल प्लाजा के पास चलती कार में स्टंट कर रहे थे।
पुलिस ने पंकज को धारा 170/126/135 BNSS में हिरासत में लिया और कार को MV Act की धारा 184/207 के तहत सीज किया। आरोपी का चालान कोर्ट में किया गया है।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा







