Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विपक्ष के निशाने पर हैं। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए और हो रहे हैं। एक खोजी रिपोर्ट के बाद विपक्षी पार्टियों और कॉकरोच जनता पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।

September 29, 2026
WhatsApp Image 2026 09 29 at 17.12.03

जिला स्तरीय जन सुनवाई शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाईन शिविर सम्पन ।

September 29, 2026
WhatsApp Image 2026 09 29 at 17.05.24

नीमच में जिला कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन कल कलेक्ट्रेट कार्यालय नीमच का घेराव करेगी कांग्रेस वोट चोरी के खिलाफ जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन, दोपहर 11:30 बजे गांधी भवन से निकलेगी रैली ।

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विपक्ष के निशाने पर हैं। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए और हो रहे हैं। एक खोजी रिपोर्ट के बाद विपक्षी पार्टियों और कॉकरोच जनता पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।
  • जिला स्तरीय जन सुनवाई शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाईन शिविर सम्पन ।
  • नीमच में जिला कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन कल कलेक्ट्रेट कार्यालय नीमच का घेराव करेगी कांग्रेस वोट चोरी के खिलाफ जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन, दोपहर 11:30 बजे गांधी भवन से निकलेगी रैली ।
  • चिरमिरी में 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को लगेगा दो दिवसीय वृहद मेगा हेल्थ कैंप
  • विश्व हृदय दिवस पर उर्मिला हॉस्पिटल में संगोष्ठी, डॉ. दिनेश जैन ने दिया स्वस्थ दिल का मंत्र
  • दिव्यांगता को नहीं बनने दिया बाधा, ई-रिक्शा से आत्मनिर्भर बनी दीपमाला यादव
  • “नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सिस्टम की खुली पोल: गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट — NSUI”
  • आंगन मिलन कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - चिरमिरी में 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को लगेगा दो दिवसीय वृहद मेगा हेल्थ कैंप
Policewala

चिरमिरी में 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को लगेगा दो दिवसीय वृहद मेगा हेल्थ कैंप

PolicewalaBy PolicewalaSeptember 29, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 09 29 at 15.40.05

चिरमिरी में 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को लगेगा दो दिवसीय वृहद मेगा हेल्थ कैंप

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के निर्देशन में आयोजित होगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे निःशुल्क परामर्श, जांच, उपचार एवं दवाएं

चिरमिरी – मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – जिलेवासियों को बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर 2026 को चिरमिरी के मंगल भवन, पोड़ी में दो दिवसीय वृहद मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में आयोजित है।
शिविर में प्रदेश के प्रमुख एवं बड़े सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक एवं उनकी विशेषज्ञ टीम उपस्थित रहेगी। इस दौरान विभिन्न गंभीर एवं जटिल बीमारियों से संबंधित मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
इस मेगा हेल्थ कैंप की विशेषता यह है कि जिले के नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा। शिविर में मरीजों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक स्वास्थ्य जांच, विभिन्न प्रकार के टेस्ट, उपचार एवं आवश्यक दवाओं का वितरण निःशुल्क किया जाएगा।WhatsApp Image 2026 09 29 at 15.40.04
शिविर में हृदय रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, अस्थि एवं जोड़ संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। गंभीर अथवा जटिल बीमारी से पीड़ित मरीजों को आगे की जांच एवं उपचार के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

पुरानी जांच रिपोर्ट और मेडिकल दस्तावेज साथ लाएं
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बीमारी से पीड़ित अथवा विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह की आवश्यकता वाले मरीज शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श अवश्य लें। मरीज अपने साथ पूर्व की जांच रिपोर्ट, चिकित्सकीय पर्ची, एक्स-रे, सोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एमआरआई एवं अन्य उपलब्ध मेडिकल दस्तावेज लेकर आएं, ताकि विशेषज्ञ चिकित्सकों को बीमारी के संबंध में आवश्यक जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर का उद्देश्य जिले के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है, ताकि गंभीर एवं जटिल स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मरीजों को प्रारंभिक स्तर पर ही उचित चिकित्सकीय सलाह एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन मिल सके।

शिविर में उपलब्ध प्रमुख निःशुल्क सेवाएं
वरिष्ठ सुपर स्पेशलिटी चिकित्सकों से परामर्श, विभिन्न रोगों की विशेषज्ञ चिकित्सकीय जांच
आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं टेस्ट
चिकित्सकीय उपचार एवं मार्गदर्शन,आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण, गंभीर मरीजों को आगे के उपचार के संबंध में विशेषज्ञ सलाह।
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक मंगल भवन, पोड़ी, चिरमिरी में आयोजित इस दो दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप में पहुंचकर निःशुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।
निवेदक — मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला एमसीबी (छत्तीसगढ़)

रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

22578f57 4827 41e3 803c a06357c52eef

विश्व हृदय दिवस पर उर्मिला हॉस्पिटल में संगोष्ठी, डॉ. दिनेश जैन ने दिया स्वस्थ दिल का मंत्र

September 29, 2026
WhatsApp Image 2026 09 28 at 21.08.09

कलेक्टर की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला पर्यटन कॉन्क्लेव संपन्न ।

September 29, 2026
WhatsApp Image 2026 09 28 at 20.58.34

सेवा संकल्प अभियान के तहत 76 दिवसीय निःशुल्क नेत्र शिविर दमुआ में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ

September 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,282
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026902
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026791
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026750
Don't Miss

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विपक्ष के निशाने पर हैं। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए और हो रहे हैं। एक खोजी रिपोर्ट के बाद विपक्षी पार्टियों और कॉकरोच जनता पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।

By PolicewalaSeptember 29, 20260

ज्ञानेश कुमार: सड़क से संसद और सुप्रीम कोर्ट तक ( विशेष रिपोर्ट) मुख्य…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 29 at 17.12.03

जिला स्तरीय जन सुनवाई शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाईन शिविर सम्पन ।

September 29, 2026
WhatsApp Image 2026 09 29 at 17.05.24

नीमच में जिला कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन कल कलेक्ट्रेट कार्यालय नीमच का घेराव करेगी कांग्रेस वोट चोरी के खिलाफ जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन, दोपहर 11:30 बजे गांधी भवन से निकलेगी रैली ।

September 29, 2026
WhatsApp Image 2026 09 29 at 15.40.05

चिरमिरी में 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को लगेगा दो दिवसीय वृहद मेगा हेल्थ कैंप

September 29, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विपक्ष के निशाने पर हैं। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए और हो रहे हैं। एक खोजी रिपोर्ट के बाद विपक्षी पार्टियों और कॉकरोच जनता पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।

September 29, 2026
WhatsApp Image 2026 09 29 at 17.12.03

जिला स्तरीय जन सुनवाई शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाईन शिविर सम्पन ।

September 29, 2026
Visitors
1915023
This Month : 60398
This Year : 486940
Total Users : 1489260
Views Today : 2517
Total views : 6178740
Who's Online : 9
Server Time : 2026-09-29
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.