Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 29 at 15.40.05

चिरमिरी में 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को लगेगा दो दिवसीय वृहद मेगा हेल्थ कैंप

September 29, 2026
22578f57 4827 41e3 803c a06357c52eef

विश्व हृदय दिवस पर उर्मिला हॉस्पिटल में संगोष्ठी, डॉ. दिनेश जैन ने दिया स्वस्थ दिल का मंत्र

September 29, 2026
WhatsApp Image 2026 09 29 at 14.29.58

दिव्यांगता को नहीं बनने दिया बाधा, ई-रिक्शा से आत्मनिर्भर बनी दीपमाला यादव

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • चिरमिरी में 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को लगेगा दो दिवसीय वृहद मेगा हेल्थ कैंप
  • विश्व हृदय दिवस पर उर्मिला हॉस्पिटल में संगोष्ठी, डॉ. दिनेश जैन ने दिया स्वस्थ दिल का मंत्र
  • दिव्यांगता को नहीं बनने दिया बाधा, ई-रिक्शा से आत्मनिर्भर बनी दीपमाला यादव
  • “नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सिस्टम की खुली पोल: गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट — NSUI”
  • आंगन मिलन कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान
  • BREAKING NEWS | उज्जैन शाही मस्जिद विवाद
  • सेवा संकल्प अभियान में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन का सम्मान
  • नगर के विकास कार्य में बाधा डाल रहे असामाजिक तत्व
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - “नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सिस्टम की खुली पोल: गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट — NSUI”
क्षेत्रीय खबर

“नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सिस्टम की खुली पोल: गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट — NSUI”

PolicewalaBy PolicewalaSeptember 29, 2026No Comments3 Views
WhatsApp Image 2026 09 29 at 14.01.16

प्रेस विज्ञप्ति
29/09/2026

“नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सिस्टम की खुली पोल: गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट — NSUI”

“फर्जी नर्सिंग रजिस्ट्रेशन का नया खेल! फोटो गधे की, दस्तावेज फर्जी और जारी हो गया रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट — रवि परमार”

“मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़? गधे का भी बना नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर गंभीर सवाल”

मध्यप्रदेश में इंसानों के साथ साथ पशुओं तक को भी नर्सिंग ‌करवा रही मप्र नर्सिंग काउंसिल

हाईकोर्ट की सख्ती और दो सीबीआई जांच के बाद नहीं रूक रहा नर्सिंग काउंसिल का फर्जीवाड़ा

कॉलेजों के बाद अब नर्सिंग रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाड़े का आरोप, गधे के नाम पर सर्टिफिकेट जारी होने का दावा — NSUI ने मांगी जांच

मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल का नया कारनामा गधे (Donkey) का भी जारी कर दिया नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

भोपाल- मध्यप्रदेश में नर्सिंग शिक्षा और नर्सिंग कॉलेजों से जुड़े विवादों के बीच अब मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने दावा किया है कि परिषद की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेजों के वास्तविक सत्यापन के बिना आवेदन आगे बढ़ने और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी होने की गंभीर खामी मौजूद है।

http://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-29-at-14.01.16.mp4

रवि परमार ने बताया कि उन्होंने परिषद की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की सुरक्षा और दस्तावेज सत्यापन व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानने के लिए परीक्षण किया। उनके अनुसार, आवेदन में गधे (Donkey) की फोटो अपलोड की गई और आवश्यक दस्तावेजों के स्थान पर ऐसे दस्तावेज अपलोड किए गए, जिनमें कोई वास्तविक शैक्षणिक योग्यता प्रमाणित नहीं होती थी। इसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान किया गया।

रवि परमार का दावा है कि इस प्रक्रिया के बाद गधे के नाम से नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी हो गया।

उन्होंने कहा कि यदि यह परीक्षण आधिकारिक पोर्टल पर उसी प्रकार सफल हुआ है जैसा कि उनके द्वारा किया गया है, तो यह केवल तकनीकी खामी नहीं बल्कि नर्सिंग पेशे में रजिस्ट्रेशन की विश्वसनीयता, दस्तावेज सत्यापन और मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत गंभीर प्रश्न है।

“जब गधे का रजिस्ट्रेशन हो सकता है तो असली दस्तावेजों का सत्यापन कैसे हो रहा है?”

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि गधे का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी हो जाता है, तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि परिषद द्वारा आवेदक की पहचान, शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेजों का सत्यापन किस स्तर पर किया जा रहा है।

जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि नर्सिंग रजिस्ट्रेशन कोई सामान्य ऑनलाइन प्रमाणपत्र नहीं है। रजिस्टर्ड नर्सिंग प्रोफेशनल अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों की देखभाल से जुड़ी जिम्मेदारी निभाते हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन जारी करने से पहले उसकी शैक्षणिक योग्यता, संबंधित संस्थान, मार्कशीट, फोटो, पहचान और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का वास्तविक सत्यापन अत्यंत आवश्यक है।

अक्षय तोमर ने कहा कि इस पूरे मामले में यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि संबंधित नामों से जारी सर्टिफिकेट वास्तविक हैं या ऑनलाइन प्रणाली की किसी तकनीकी/सत्यापन संबंधी खामी के कारण उत्पन्न हुए हैं और इसके लिए जिम्मेदार कौन कौन अधिकारी हैं ।

NSUI ने मांग की है कि इन सभी मामलों की स्वतंत्र तकनीकी एवं प्रशासनिक जांच कराई जाए और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

फर्जी रजिस्ट्रेशन से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को हो सकता है खतरा

रवि परमार ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बिना वास्तविक नर्सिंग योग्यता के रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर लेता है और बाद में उस रजिस्ट्रेशन का इस्तेमाल अस्पताल, नर्सिंग होम या अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में नौकरी के लिए करता है, तो इसका सीधा असर मरीजों की सुरक्षा पर पड़ सकता है।

परमार ने कहा कि नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के आधार पर किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी पेशेवर पहचान मिलती है। यदि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऐसे प्रमाणपत्र जारी हो सकते हैं, तो यह भविष्य में प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। इसलिए यह केवल एक ऑनलाइन पोर्टल की समस्या नहीं है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और मरीजों की सुरक्षा का विषय है।

नर्सिंग घोटाले के बाद अब रजिस्ट्रेशन व्यवस्था पर सवाल

अक्षय तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों से संबंधित अनियमितताओं को लेकर पहले से ही गंभीर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे समय में यदि नर्सिंग रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन व्यवस्था में भी गंभीर खामियां सामने आती हैं तो शासन को इसे बेहद गंभीरता से लेना चाहिए।

भवदीय
रवि परमार
प्रदेश उपाध्यक्ष , मप्र NSUI
मो. 9669083153

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 29 at 14.29.58

दिव्यांगता को नहीं बनने दिया बाधा, ई-रिक्शा से आत्मनिर्भर बनी दीपमाला यादव

September 29, 2026
WhatsApp Image 2026 09 29 at 13.35.44

आंगन मिलन कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

September 29, 2026
WhatsApp Image 2026 09 29 at 12.59.28

BREAKING NEWS | उज्जैन शाही मस्जिद विवाद

September 29, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,282
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026901
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026791
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026750
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 29 at 15.40.05 Policewala

चिरमिरी में 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को लगेगा दो दिवसीय वृहद मेगा हेल्थ कैंप

By PolicewalaSeptember 29, 20261

चिरमिरी में 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को लगेगा दो दिवसीय वृहद मेगा हेल्थ कैंप…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
22578f57 4827 41e3 803c a06357c52eef

विश्व हृदय दिवस पर उर्मिला हॉस्पिटल में संगोष्ठी, डॉ. दिनेश जैन ने दिया स्वस्थ दिल का मंत्र

September 29, 2026
WhatsApp Image 2026 09 29 at 14.29.58

दिव्यांगता को नहीं बनने दिया बाधा, ई-रिक्शा से आत्मनिर्भर बनी दीपमाला यादव

September 29, 2026
WhatsApp Image 2026 09 29 at 14.01.16

“नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सिस्टम की खुली पोल: गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट — NSUI”

September 29, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 29 at 15.40.05

चिरमिरी में 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को लगेगा दो दिवसीय वृहद मेगा हेल्थ कैंप

September 29, 2026
22578f57 4827 41e3 803c a06357c52eef

विश्व हृदय दिवस पर उर्मिला हॉस्पिटल में संगोष्ठी, डॉ. दिनेश जैन ने दिया स्वस्थ दिल का मंत्र

September 29, 2026
Visitors
1914937
This Month : 60312
This Year : 486854
Total Users : 1489174
Views Today : 2338
Total views : 6178561
Who's Online : 36
Server Time : 2026-09-29
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.