BREAKING NEWS | उज्जैन शाही मस्जिद विवाद
शाही मस्जिद क्षेत्र ‘No Man’s Zone’ / Restricted Area घोषित
उज्जैन की शाही मस्जिद के आसपास के पूरे विवादित क्षेत्र को प्रशासन ने नो मेंस एरिया और प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया है।
मुख्य पॉइंट्स:
* इस क्षेत्र में अब किसी भी आम व्यक्ति और मीडिया कर्मी के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
* मौके पर केवल सुरक्षाकर्मी और प्रशासन के उच्च अधिकारी ही मौजूद रहेंगे।
* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद भोपाल से गृह सचिव आज उज्जैन पहुँचे हैं।
* गृह सचिव द्वारा शाही मस्जिद क्षेत्र में स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
* इस दौरान IG, DIG, SP और कलेक्टर सहित प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
लोकेश गुप्ता,
पुलिसवाला न्यूज़,
उज्जैन







