गरियाबंद। सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 3 स्थित संतोषी नगर के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण, मातृत्व देखभाल तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती रेणुका साहू मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही सशक्त परिवार एवं मजबूत समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना की। 
इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक विधि से गोद भराई कराई गई तथा उन्हें पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं मातृत्व देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट जनसेवा के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती नूतन संगा
नी, सहायिका श्रीमती पुष्पा नेताम एवं मितानिन श्रीमती सरिता सेन को शाल, श्रीफल, प्रमाण पत्र एवं साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं बच्चों को बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए।
इस दौरान सुपरवाइजर श्रीमती राधा रानी सोनी, तकेश्वरी साहू, कौशल्या राठौर, सुशील यादव, कविता वैष्णव, कंसारी माताजी, अमीशा टंडन, लोकेश्वरी नेताम, मानसी, पिंकी कंसारी, केसर ध्रुव, चांदनी भोसले सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद







