धमतरी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने एकलव्य स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.08 ग्राम चिट्टा और मोबाइल फोन सहित कुल 71,600 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एकलव्य खेल मैदान स्टेडियम के पास मादक पदार्थ लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पीएसआई संदीप अनंत, एवं पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया।
विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 3.08 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 61,600 रुपये बताई गई है। इसके अलावा करीब 10,000 रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। इस तरह पुलिस ने कुल 71,600 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक नरसिंग दानी, पिता मनोहर नरसिंग दानी, उम्र 33 वर्ष, निवासी सुंदरगंज वार्ड, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 228/2026, धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
धमतरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की बिक्री अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- भारी बारिश से सुकमा के कई प्रमुख मार्ग बाधित, नदी-नालों में खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी
- जगदलपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, इंद्रावती नदी उफान पर, कई इलाकों में जलभराव
- जगदलपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, इंद्रावती नदी उफान पर, कई इलाकों में जलभराव
- यातायात एवं प्रोटोकॉल कार्यालय परिसर में ‘संकल्प सभागृह’ और तीन नए एसीपी कार्यालयों का उद्घाटन
- छिंदवाड़ा यातायात पुलिस:गणेशोत्सव मूर्ति विसर्जन _ यातायात एवं डायवर्शन व्यवस्था
- गांवों तक पहुंच रही शराब? ग्रामीणों की शिकायतों से बढ़ी चिंता, पुलिस-आबकारी से जांच की मांग
- गरियाबंद पुलिस की मानवीय पहल: सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान शिविर आयोजित
- डी.पी. लॉ कॉलेज में आर्यन फ़िल्म द्वारा आयोजित हुआ “जागरूक नारी” कार्यक्रम






