Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.50.57 1

घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.55.32

बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा
  • घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
  • बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल
  • नव पदस्थ थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नशे के खिलाफ सख्त कदम
  • शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव
  • अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
  • जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें
  •  परमेश्वर ताल पर जल विहार के लिए तैयार श्री लक्ष्मण जी मंदिर छोटे भाई से मिलने आएंगे भगवान रघुनाथ
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - छिंदवाड़ा महिला थाना _जागरूकता उमंग कार्यक्रम एक्सीलेंस स्कूल में सपन्न
क्षेत्रीय खबर

छिंदवाड़ा महिला थाना _जागरूकता उमंग कार्यक्रम एक्सीलेंस स्कूल में सपन्न

PolicewalaBy PolicewalaSeptember 22, 2026No Comments22 Views
WhatsApp Image 2026 09 22 at 18.06.14

महिला थाना छिंदवाड़ा द्वारा छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक्सीलेंस स्कूल, छिंदवाड़ा में “जागरूकता उमंग कार्यक्रम ” आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महिला थाना छिंदवाड़ा की निरीक्षक अरुणा वाहने, LHC/491 डिम्पल इनवाती एवं LHC/683 शकीला खान द्वारा सहभागिता कर विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण सामाजिक एवं कानूनी विषयों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में लगभग 200 से 300 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य साहू सर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।

🔹 विद्यार्थियों को इन महत्वपूर्ण विषयों पर दी गई जानकारी
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को उनकी सुरक्षा से जुड़े विषयों को सरल एवं सहज भाषा में समझाया गया। विशेष रूप से—

1. Good Touch एवं Bad Touch
बच्चों को अच्छे एवं बुरे स्पर्श के बीच अंतर समझाते हुए बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के व्यवहार अथवा स्पर्श से उन्हें असहजता महसूस हो तो वे बिना डरे तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस को इसकी जानकारी दें।

2. POCSO Act एवं बाल सुरक्षा
विद्यार्थियों को POCSO Act के प्रमुख प्रावधानों एवं बच्चों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की अनुचित घटना को छिपाने के बजाय विश्वसनीय व्यक्ति को बताने के लिए प्रेरित किया गया।

3. साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा
बच्चों को सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी लिंक, अनजान व्यक्तियों से ऑनलाइन संपर्क, OTP एवं पासवर्ड साझा करने से होने वाले संभावित साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को अपने मोबाइल एवं सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा के प्रति सावधानी बरतने की समझाइश दी गई।

4. महिला अपराधों के संबंध में जागरूकता
महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उन्हें अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

5. नशे से दूरी
विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा अपने साथियों एवं आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की समझाइश दी गई।

🔹 सुरक्षित रहने के लिए किया प्रेरित
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध, अनुचित अथवा परेशान करने वाली घटना होने पर उसे नजरअंदाज अथवा छिपाएं नहीं, बल्कि तत्काल अपने माता-पिता, अभिभावक, शिक्षक अथवा पुलिस को इसकी जानकारी दें।

साथ ही विद्यार्थियों को सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, अनजान व्यक्तियों से ऑनलाइन बातचीत में सावधानी बरतने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने के संबंध में जागरूक किया गया।

महिला थाना छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने अधिकारों, कर्तव्यों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति में तत्काल उचित सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना रहा।
महिला थाना छिंदवाड़ा द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों एवं युवाओं में सजगता, सुरक्षा, जिम्मेदारी एवं साइबर जागरूकता की भावना विकसित हो सके। ब्यूरो पुलिसवाला छिंदवाड़ा_ अमित मिश्रा

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.25.30

अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.22.12

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें

September 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026887
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026745
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32 Policewala

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

By PolicewalaSeptember 22, 20262

डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया रपुरा में जनचौपाल व प्रशासनिक शिविर, शहपुरा में रात्रि विश्राम;…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.50.57 1

घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.55.32

बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 20.08.28

नव पदस्थ थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नशे के खिलाफ सख्त कदम

September 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.50.57 1

घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
Visitors
1899220
This Month : 44595
This Year : 471137
Total Users : 1473457
Views Today : 4734
Total views : 6135976
Who's Online : 28
Server Time : 2026-09-22
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.