रायपुर, 22 सितंबर। छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान के तहत छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम राहुल देव शर्मा ने विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को बढ़ते साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।
राहुल देव शर्मा ने डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी, फिशिंग, फर्जी APK, KYC फ्रॉड, ऑनलाइन शॉपिंग एवं जॉब फ्रॉड जैसे मामलों से सतर्क रहने की समझाइश दी। उन्होंने विद्यार्थियों को OTP, PIN, CVV और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक व ऐप डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी। सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा नहीं करने और संदिग्ध संदेशों को बिना सत्यापन आगे फॉरवर्ड न करने पर भी जोर दिया गया।
साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्र.उप निरीक्षक वर्चस्व उपाध्याय, प्राचार्य राकेश चतुर्वेदी, संचालक गौरव खोसला, रितु सिंह, निधि बिसेन एवं पूनमजीत कौर सहित 150 से अधिक विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
रिपोर्टर:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव
- अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें
- परमेश्वर ताल पर जल विहार के लिए तैयार श्री लक्ष्मण जी मंदिर छोटे भाई से मिलने आएंगे भगवान रघुनाथ
- त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व मे सर्व सेन समाज ने व्यापम के विरुद्ध पूरे प्रदेश में खोला मोर्चा (बिलासपुर में सर्व सेन समाज के सैकड़ों लोग
- पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई: 126 शिकायतें, जमीन पैसों के लेन-देन के मामले ज्यादा
- स्व-सहायता समूह और रसोइया बहनों ने बुलंद की आवाज, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला पंचायत पहुंचा ज्ञापन
- छिंदवाड़ा महिला थाना _जागरूकता उमंग कार्यक्रम एक्सीलेंस स्कूल में सपन्न





