चौकी निवार, थाना माधवनगर, जिला कटनी
बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
पुलिस अधीक्षक जिला कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री शिवा पाठक के निर्देशन तथा थाना प्रभारी माधवनगर श्री शैलेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में चौकी निवार पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक की लगातार पतासाजी करते हुए उसे जम्मू-कटरा से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 21.05.2026 को सूचनाकर्ता द्वारा अपने पुत्र के बिना किसी को बताए घर से कहीं चले जाने की सूचना थाना माधवनगर में दी गई थी। सूचना पर थाना माधवनगर में प्रकरण पंजीबद्ध कर गुमशुदा बालक की तलाश एवं पतासाजी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
चौकी निवार पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक की तलाश हेतु विभिन्न स्थानों पर पतासाजी करते हुए उपलब्ध तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से लगातार प्रयास किए गए। अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 18.09.2026 को गुमशुदा बालक को जम्मू-कटरा से सकुशल दस्तयाब किया गया।
बालक को सकुशल कटनी लाकर आवश्यक कार्यवाही उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। लंबे समय बाद पुत्र के सकुशल मिलने पर परिजनों के चेहरे पर खुशी एवं राहत की मुस्कान लौट आई। परिजनों द्वारा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निवार सउनि अंजनी कुमार मिश्र, प्र.आर. संतोष प्रजापति, आरक्षक सौरभ, आरक्षक अजय शंकर एवं साइबर सेल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस वाला न्यूज कटनी से नवीन पांडे की रिपोर्ट।







