Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.32.17

नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान, मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.23.38

ढीमरखेड़ा के दशरमन में 40 लाख की सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल: सचिव-सरपंच पति ने दिया संरक्षण, SDM की कार्रवाई से मचा हड़कंप

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.20.03 1

विश्वकर्मा पूजा पर हनुमंत प्रसादी वितरण समिति ने लगाया महाभंडारा

September 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान, मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर
  • ढीमरखेड़ा के दशरमन में 40 लाख की सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल: सचिव-सरपंच पति ने दिया संरक्षण, SDM की कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • विश्वकर्मा पूजा पर हनुमंत प्रसादी वितरण समिति ने लगाया महाभंडारा
  • कमिश्नर श्री शैलेंद्र सिंह और कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने पीएम श्री शासकीय हाईस्कूल पाला का निरीक्षण कर छात्रों से किया संवाद
  • उच्च न्यायालय पहुंचा नीमच खेल मैदान विवाद
  • सैफी स्कूल छत्रीबाग में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम
  • मैजिक वैन एवं ऑटो चालकों को दी यातायात नियमों के पालन की समझाइश
  • नीमच जिले के नए रक्षित निरीक्षक होंगे अजय सिंह वर्मा
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - देश - उच्च न्यायालय पहुंचा नीमच खेल मैदान विवाद
देश

उच्च न्यायालय पहुंचा नीमच खेल मैदान विवाद

PolicewalaBy PolicewalaSeptember 18, 2026No Comments4 Views
WhatsApp Image 2026 09 18 at 12.41.43

बड़ी खबर

प्रशासनिक महकमे में हलचल, हाई कोर्ट की डबल बेंच में तय होगी जवाबदेही

 

मैदान बचाओ समिती का हाईवे चक्काजाम का कार्यक्रम स्थगित

इंदौर। नीमच शहर के विशाल और ऐतिहासिक खेल मैदान के अस्तित्व को बचाने की मुहिम अब न्याय के सर्वोच्च मंदिर तक पहुंच चुकी है। मैदान के मूल एवं सुरक्षात्मक स्वरूप के संरक्षण की मांग को लेकर शहर के सजग नागरिकों और ‘मैदान बचाओ समिति’ द्वारा छेड़े गए जन-आंदोलन ने एक निर्णायक मोड़ ले लिया है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (High Court) ने इस संबंध में दायर जनहित याचिका (PIL) को विचारार्थ स्वीकार करते हुए प्रारंभिक सुनवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद से ही प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि अब तक स्थानीय स्तर पर फैसले को आगे बढ़ाने में जुटे अफसरों को सीधे उच्च न्यायालय में अपना पक्ष और जवाब प्रस्तुत करना होगा।

 

समिती का पक्ष

गौरतलब है की नीमच में बीती 27 जुलाई से नीमच के बीच बहुउपयोगी विशाल मैदान बचाने और सांदीपनि विध्यालय किसी और उपयुक्त स्थान पर बनाने को लेकर शहर के नागरिकों और खेल प्रेमियों द्वारा लगातार चरण बद्ध आंदोलन जारी है। मैदान बचाओ समिती का कहना है कि लगभग 2021 में नीमच में सांदीपनि विध्यालय स्वीकृत हुआ था। जिसके निर्माण हेतु हवाई अड्डे के समीप भूमी पूजन 2024 में किया गया था। बगैर किसी आधार के वहाँ निर्माण रद्द कर दिया गया। दूसरी जगह पोस्ट ऑफिस के सामने कन्या विध्यालय के रूप में तय की गई। नक्शा बनवाया गया और उस जगह को भी 4 महीने की कुश्ती के बाद बगैर किसी औचित्य के केंसील कर दिया गया। समिती का कहना है की शहर की विभिन्न अन्य जगहों पर प्रशासन ने विचार किया और भूमाफिया उन जमीनो पर स्टे ले आए। लगभग एक वर्ष से प्रशासन और नगर पालिका उन स्टे पर वाजिब जवाब देने पर अक्षम रहे। समिती ने कहा कि ऐसे में विध्यालय निर्माण हेतु यह मैदान कभी भी प्रशासन की पहली और उपयुक्त पसंद नहीं था। लेकिन हर उपयुक्त जगह पर घुटने टेक कर आखिर में प्रशासन ने इस मैदान की बली चढ़ाने का मन बना लिया। शुरुआत में प्रशासन कहता रहा की मैदान भी बचेगा और विध्यालय भी बनेगा। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने खुद समिती से बातचीत के बाद मीडिया में बयान जारी किया था कि सांदीपनि विध्यालय के तहत निर्मित सभी स्पोर्ट्स फेसेलिटी पर आम नागरीकों का भी अधिकार होगा। उन्होंने इस हेतु लिखित ऑर्डर जारी करने की बात कही थी उसके बावजूद ऐसा कोई ऑर्डर जारी नहीं किया गया। इन सब आधार पर समिती ने हाईकोर्ट से याचना की कि मजबूरी वश शहर के सबसे विशाल कॉमन स्पेस की बली नहीं चढ़ाई जानी चाहिए।

हाई कोर्ट की सीधी निगरानी: डबल बैच करेगी सुनवाई

स्थानीय स्तर पर जन-आवाज और नागरिकों की आपत्तियों की अब राज्य के सर्वोच्च प्रशासनिक ढांचे के दायरे में विधिक समीक्षा होगी। 5 सितंबर को दायर की गई याचिका पर 17 सितंबर गुरुवार को सुनवाई हुई। मामले की संवेदनशीलता और जनहित की गंभीरता को देखते हुए उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर एवं माननीय न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी की खंडपीठ (Double Bench) इस याचिका पर सुनवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि याचिका में सीधे मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव को मुख्य पक्षकार बनाया गया है। इसके चलते अब राज्य शासन स्तर पर इस पूरे विषय की जवाबदेही तय होने की संभावना है। मामला WRIT PETITION (PIL) के रूप में दर्ज हो चुका है, जिससे मैदान के संरक्षण को लेकर पूरी प्रक्रिया कानूनी दायरे में आ गई है।

‘मैदान बचाओ समिति’ की मजबूत विधिक तैयारी

खेल मैदान के सार्वजनिक स्वरूप और बच्चों व खिलाड़ियों के खेलने के अधिकार को सुरक्षित करने के उद्देश्य से नीमच के जागरूक नागरिकों ने यह विधिक मोर्चा खोला है। अदालत में जनता और खिलाड़ियों का पक्ष मजबूती से रखने के लिए उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक तुगनावत, एडवोकेट अरुणा तुगनावत, एडवोकेट मोहित कांबले एवं एडवोकेट युवराज त्रिवेदी की अनुभवी लीगल टीम कमान संभाले हुए है। प्रामाणिक दस्तावेजों के आधार पर मैदान के स्वरूप से जुड़े तथ्यों को कोर्ट के समक्ष प्रमुखता से रखा जा रहा है।

अगली सुनवाई पर टिकीं शहर की निगाहें

मामला वर्तमान में ‘मोशन हीरिंग’ के चरण में है। विधिक विशेषज्ञों का मानना है कि याचिकाकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर यदि अदालत प्रथम दृष्टया संतुष्ट होती है, तो खेल मैदान के संरक्षण हेतु शासन को आवश्यक दिशा-निर्देश या अंतरिम आदेश जारी होने की संभावना है।

मैदान बचाओ समिती की प्रतिक्रिया

मैदान बचाओ समिती ने इस खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बयान जारी कर कहा है की इस बीच कोर्ट में सुनवाई तक अगले सभी उग्र प्रदर्शन और हाईवे चक्काजाम के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है लेकिन नीमच के भारत माता (फॉर जीरो) चौराहे पर जारी धरना प्रदर्शन रोजाना जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि संभावित अदालती प्रक्रिया को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा का दौर शुरू हो गया है। वहीं दूसरी ओर, पूरे नीमच शहर के खेल प्रेमियों, युवाओं और आम नागरिकों की निगाहें अब हाई कोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां जन-आंदोलन के इस संघर्ष को विधिक संबल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

जिला// ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच

9425108115✍️

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Breaking News Hindi News latest Hindi news Madhya Pradesh News Maidan Bachao Samiti MP High Court MP News Neemuch Breaking News Neemuch Court News Neemuch Ground Neemuch High Court Neemuch Latest News Neemuch Local News Neemuch News Neemuch News Today Neemuch Protest Neemuch Sports Ground PIL Neemuch खेल प्रेमी नीमच खेल मैदान बचाओ आंदोलन चक्काजाम स्थगित जनहित याचिका नीमच आंदोलन नीमच खेल मैदान नीमच खेल मैदान विवाद नीमच नागरिक आंदोलन नीमच न्यूज नीमच प्रदर्शन नीमच बड़ी खबर नीमच समाचार नीमच हाई कोर्ट मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश हाई कोर्ट मैदान बचाओ समिति सांदीपनि विद्यालय सांदीपनि स्कूल नीमच हाई कोर्ट में जनहित याचिका हाईवे चक्काजाम
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.32.17

नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान, मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.23.38

ढीमरखेड़ा के दशरमन में 40 लाख की सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल: सचिव-सरपंच पति ने दिया संरक्षण, SDM की कार्रवाई से मचा हड़कंप

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.20.03 1

विश्वकर्मा पूजा पर हनुमंत प्रसादी वितरण समिति ने लगाया महाभंडारा

September 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026885
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026737
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.32.17 देश

नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान, मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर

By PolicewalaSeptember 18, 20261

नीमच, नीमच में मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए लॉयंस क्लब को 58वां देहदान…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.23.38

ढीमरखेड़ा के दशरमन में 40 लाख की सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल: सचिव-सरपंच पति ने दिया संरक्षण, SDM की कार्रवाई से मचा हड़कंप

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.20.03 1

विश्वकर्मा पूजा पर हनुमंत प्रसादी वितरण समिति ने लगाया महाभंडारा

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 14.02.20

कमिश्नर श्री शैलेंद्र सिंह और कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने पीएम श्री शासकीय हाईस्कूल पाला का निरीक्षण कर छात्रों से किया संवाद

September 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.32.17

नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान, मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.23.38

ढीमरखेड़ा के दशरमन में 40 लाख की सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल: सचिव-सरपंच पति ने दिया संरक्षण, SDM की कार्रवाई से मचा हड़कंप

September 18, 2026
Visitors
1891090
This Month : 36465
This Year : 463007
Total Users : 1465327
Views Today : 2256
Total views : 6110794
Who's Online : 14
Server Time : 2026-09-18
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.