डॉ. कृष्ण कुमार जैन और श्रीमती माया लालवानी आयोग मित्र नामांकित-
नीमच- मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग भोपाल ने पूर्व आयोग मित्र डॉ. कृष्ण कुमार जैन और श्रीमती माया लालवानी को नीमच जिले के भौगोलिक क्षेत्र के लिए आगामी एक वर्ष के लिए पुनः आयोग मित्र नियुक्त किया है । आयोग के शोध अधिकारी संजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा दिनांक 16 सितंबर को जारी पत्र के अनुसार आयोग मित्र निष्ठा पूर्वक अपनी दक्षता और योग्यता के आधार पर मानव अधिकार संरक्षण और संवर्धन के लिए निस्वार्थ एवं मानसेवी सेवाएं देंगे तथा आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य करेंगे। आयोग मित्र संचालन स्कीम के अनुसार आयोग मित्रों से यह भी अपेक्षा रहेगी कि वे उनके क्षेत्र में उनकी जानकारी में आए विभिन्न मानव अधिकार संबंधी विषयों पर समुचित सामाजिक अध्ययन करने के उपरांत आयोग को अपने सुझाव प्रेषित करेंगे, उल्लेखनीय है कि डॉ. जैन और श्रीमती लालवानी विगत सत्र में भी आयोग मित्र के रूप में कार्य कर चुके हैं। आयोग द्वारा उनके द्विवार्षिक कार्यों के मूल्यांकन उपरांत पुनःएक वर्ष के लिए कार्यकाल बढ़ाया गया हैं। पत्र की प्रतिलिपि श्रीमान कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच को भेजी गई हैं।
संलग्न-फोटो
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत
..9425108115







