दुकान के पीछे ग्राहक का इंतजार कर रहा था व्यक्ति, 11 पाव अवैध शराब के साथ पकड़ा गया
जुन्नारदेव। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जुन्नारदेव पुलिस ने ग्राम गारादेही में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11 पाव शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,382 बताई गई है।
मुखबिर की सूचना पर पहुंची
पुलिस, भागने का किया प्रयास
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को पुलिस टीम अवैध शराब के संबंध में ग्राम भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गारादेही निवासी सुरेश डेहरिया (58) अपनी दुकान के पीछे सफेद रंग के थैले में शराब लेकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस स्टाफ एवं गवाहों की मदद से उसे पकड़ लिया गया।
अंग्रेजी और देशी शराब के 11 पाव बरामद
तलाशी के दौरान सफेद थैले से 03 पाव ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब एवं 08 पाव देशी मदिरा मसाला, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 11 पाव शराब बरामद हुई। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी सुरेश डेहरिया पिता झूलन डेहरिया, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम गारादेही के खिलाफ धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
इनकी रही कार्रवाई में भूमिका
कार्रवाई में सउनि मंगलेश्वर परिहार, प्रधान आरक्षक 646 संदीप झरबड़े, आरक्षक 1103 संतोष धुर्वे, महिला आरक्षक 804 अनिता सहित पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू







