स्लीमनाबाद। राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत स्लीमनाबाद क्षेत्र में पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाकर महिलाओं, बच्चों एवं किशोरी बालिकाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रदर्शनी में तैयार किए गए विभिन्न पोषण व्यंजनों के माध्यम से लोगों को बताया गया कि स्वस्थ शरीर के लिए भोजन में आवश्यक पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है।
पर्यवेक्षक पुष्पा आरख ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए पोषणयुक्त आहार का सेवन आवश्यक है। उन्होंने पोषणयुक्त भोजन में शामिल किए जाने वाले खाद्य पदार्थों, फल, सब्जियों, विटामिन एवं मिनरल जैसे पोषक तत्वों की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता और साफ-सफाई को भी स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को विभिन्न सब्जियों और फलों के गुणों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को मनोरंजन के माध्यम से खेल-खेल में भोजन करने तथा पर्याप्त पोषण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अलावा बालिकाओं को एनीमिया एवं रक्त संबंधी रोगों की जानकारी देते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में जागरूक किया गया। किशोरी बालिकाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं महिला हेल्पलाइन से संबंधित जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता शर्मा, रंजना ठाकुर, शैलेन्द्र मिश्रा, राजकुमारी यादव सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
पुलिस वाला न्यूज कटनी से नवीन पांडे की रिपोर्ट।
Trending
- थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
- नुनखान पंचायत में सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी सड़क, गुणवत्ता पर सवाल
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं पर पटवारियों का आर-पार का ऐलान
- राघवपुर बांध परियोजना स्थल के 5 किमी दायरे में धारा 163 लागू
- 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल पर उठे सवालों के बीच सामने आया ड्यूटी रोस्टर, 700 मरीजों की रोजाना ओपीडी
- चिरमिरी में फिर सजेगा आस्था, भक्ति और नारी शक्ति का रंगमंच, सीजन-3 में धूम मचाएगा रास गरबा महोत्सव 2026
- विधि-विधान और वेद मंत्रों के साथ संपन्न हुआ राम-जानकी विवाह
- समर्पित संस्था द्वारा विद्यालय मे बाल विवाह एवं बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)