शिक्षिका बनी मैहर कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी विद्यालय पहुंचकर छात्रों को पढ़ाया।
मैहर मध्य प्रदेश। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी जब शासकीय विद्यालय में निरीक्षण पर पहुंची तो उन्होंने कक्षा 10 वीं की शिक्षक बन कर विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और विद्यार्थियों को उर्वरक ,संविधान और बायोलॉजिकल सेल से संबंधित जानकारी देकर छात्रों से सवाल भी पूछे। विद्यार्थियों ने उत्साह से कलेक्टर से संवाद किया। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में कलेक्टर , डॉक्टर ,इंजीनियर,पुलिस और खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
रिपोर्टर आशीष चतुर्वेदी







