कांकेर। पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री हरिश पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस ने सूने मकान में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, दो मोबाइल फोन और नगदी सहित करीब 5 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया है।
मामला ग्राम रतेसरा का है, जहां 6 सितंबर को परिवार के बाहर जाने के दौरान अज्ञात आरोपियों ने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे आभूषण, मोबाइल और नगदी चोरी कर ली थी। शिकायत पर थाना चारामा में अपराध क्रमांक 185/2026 दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
विवेचना के दौरान चारामा क्षेत्र में चोरी का सोना-चांदी बेचने की फिराक में घूम रहे एक महिला और पुरुष की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने रतेसरा स्थित सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल और नगदी बरामद कर चोरी के सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश कावड़े (30), निवासी करलखा मुरियापारा, नारायणपुर तथा जगिता सलाम (29), निवासी कुरिष्ठिकुर, थाना कोरर, जिला कांकेर, हाल ग्राम दरगहन, चारामा शामिल हैं। दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उनि सोनराज सूर्यवंशी, सउनि सागर निषाद, म.प्र.आर. 791 ज्योति मिश्रा, आरक्षक मुनाफ यादव, आरक्षक हिरामन यादव एवं म.आर. रामिन दर्रो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज
Trending
- बिलासपुर: लायंस क्लब स्माइल ने मनाया साक्षरता दिवस, अंगूठे से हस्ताक्षर तक की दिलाई प्रेरणा
- नौलखा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार किलो महुआ लाहन नष्ट
- देवा उर्फ गोलू गिरफ्तार: हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को दे रहा था धमकी, सिरगिट्टी पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
- शिक्षिका बनी मैहर कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी विद्यालय पहुंचकर छात्रों को पढ़ाया।
- अशोकनगर के वरिष्ठ पत्रकार हितेन्द्र बुधौलिया डाक विभाग की हिंदी सलाहकार समिति में मनोनीत, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी बड़ी जिम्मेदारी
- बैडमिंटन कोर्ट पर गरियाबंद के खिलाड़ियों का शानदार जलवा
- आधुनिक कृषि नवाचारों का मॉडल बना मन्नी मोड़ का फार्म हाउस
- स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, संचालक और मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज







