इंदौर
इंदौर, 9 सितंबर 2026। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर RTO प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग ने अनफिट यात्री बसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
RTO की टीम ने यात्री और टूरिस्ट बसों की सघन जांच की। इस दौरान अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी गेट, एग्जिट गेट और कंपार्टमेंट जैसे सुरक्षा मानकों को चेक किया गया।
जांच में करीब 9 बसें अनफिट मिलीं, जिनकी फिटनेस रद्द कर दी गई। वहीं अन्य बसों में कमी मिलने पर 35,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
कुछ बस संचालकों ने कार्रवाई रोकने की कोशिश भी की, लेकिन अधिकारियों ने बिना किसी दबाव के नियमों के तहत कार्रवाई जारी रखी।
विभाग ने साफ कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

