रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी शेख नौशाद (31) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से 42 पाव (7.560 बल्क लीटर) देशी मसाला शराब, कीमत ₹4,200 और बिक्री की रकम ₹400 जप्त की गई है।
डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन, एसीपी देवांश सिंह के नेतृत्व और थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल की कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर न्यूट्रल सिटी भाठागांव के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
रिपोर्ट, मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ पुलिसवाला न्यूज
Trending
- नवाखाई पर्व के अवकाश में संशोधन की मांग, 18 के बजाय 15 सितंबर को छुट्टी की मांग
- अवैध शराब के साथ भाठागांव से आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- खेत में काम करते समय सर्पदंश, उपचार के दौरान किसान की मौत
- कच्ची शराब के ठिकानों पर पहुंची विजयराघवगढ़ पुलिस
- ड्यूटी से नदारद पटवारियों पर प्रशासन सख्त, 8 सितंबर को हाजिर होने का अंतिम मौका, 1 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है जिले के पटवारी
- छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस:एमडी ड्रग्स तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹3.81 लाख का माल जब्त
- आदिवासी उपभोक्ता भंडार का ताला तोड़ 14 बोरी गेहूं चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
- एक गिरफ्तारी, कई खुलासे: तीन चोरियों से उठा पर्दा, 7 वारंट भी तामील







