महुआ लाहन नष्ट
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अपने थाना स्टाफ के साथ मिलकर ग्राम बरहटा गोइन्द्रा एवं नड़ेरी में बड़ी संख्या में महुआ और लहान को नष्ट करने की कार्रवाई की है।
कार्यवाही का विवरण – आज दिनांक 07/09/2026 को ग्राम बरहटा में पारधी डेरों, ग्राम गोइन्द्रा, नड़ेरा में बहेलिया के यहां रेड कार्यवाही करते हुये महुआ लाहन कीमती 100000 रूपया की नष्ट किया गया। इस दौरान ग्राम रोहनिया निवासी लक्ष्मण केवट पिता स्व. खिलाड़ी केवट उम्र 61 वर्ष द्वारा घटना स्थल ग्राम रोहनिया नई बस्ती तिरगड्डा के पास हांथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब करीबन 05 लीटर जब्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़, उनि शैलेन्द्र सिंह, सउनि जगदीश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक श्यामदास कोल, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक नीतेश सिंह, प्रधान आरक्षक वाहन चालक मज्जू कोल की सराहनीय भूमिका रही है
रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा कटनी







