मटकी फोड़ प्रतियोगिता में खाई मंदिर वार्ड 16 की आदिवासी बस्ती टीम लगातार दूसरी बार बनी विजेता
चंदेरी- चंदेरी के नए बस स्टैंड पर सेवा भारती के तत्वावधान में चंदेरी महोत्सव समिति द्वारा एक भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लगभग चार घंटे तक चले इस रोमांचक कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा। प्रतियोगिता में शंकरपुर,खाई मंदिर आदिवासी बस्ती सोलह वार्ड, फतेहाबाद और राजघाट सहित कई क्षेत्रों की टीमों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।प्रतियोगिता की शुरुआत में मटकी को 35 फीट की ऊंचाई पर बांधा गया था। सभी टीमों ने पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने के कई साहसिक प्रयास किए लेकिन कोई भी टीम सफलता नहीं पा सकी। इसके बाद आयोजकों द्वारा मटकी की ऊंचाई घटाकर 24 फीट की गई। इस ऊंचाई पर कड़े संघर्ष और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए गत वर्ष की विजेता खाई मंदिर आदिवासी बस्ती वार्ड सोलह की टीम ने मटकी फोड़कर एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की। विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप 51,000 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।
पुलिसवाला न्यूज़ चंदेरी
पत्रकार सैयद आबिद हाशमी
Mobile number +9300445613







