इंदौर ट्रैफिक पुलिस की डिजिटल पहल ट्रैफिक साथी एप नागरिकों के लिए सीधी मदद बन रहा है।
29 अगस्त 2026 तक एप पर कुल 1601 शिकायतें आईं, जिनमें से 1307 का निराकरण हो चुका है।- महारानी रोड पर नो-पार्किंग वाहनों को हटवाया गया।
माणिकबाग ब्रिज पर नो-एंट्री की शिकायत पर क्रेन 401 भेजी गई।- खजराना रोड पर सिलेंडर डिलीवरी वाहनों को समझाइश देकर हटवाया गया।पुलिस फोटो देखकर नहीं, मौके की स्थिति देखकर कार्रवाई कर रही है। शिकायत के लिए 7049107620 हेल्पलाइन और https://indoretrafficsaathi.com/download-app एप डाउनलोड करें।
रिपोर्ट – मनोज कुमार शर्मा







