Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 10 13 at 13.47.01

नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 12.13.32

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 11.27.31 1

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।
  • कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।
  • मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
  • आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
  • आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
  • उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका
  • राम कुआं में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
  • मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 31वीं किस्त एडवांस में जारी करने का बड़ा फैसला
Policewala

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 31वीं किस्त एडवांस में जारी करने का बड़ा फैसला

PolicewalaBy PolicewalaAugust 25, 2026No Comments56 Views
059fafd4 a6f7 4f6f 9233 7530374dfe85

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सौगात से माताओं–बहनों की खुशियां होंगी दोगुनी, महिला मोर्चा ने जताया आभार

“महिलाओं का सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता” — विभा अवस्थी

गरियाबंद। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त निर्धारित समय से पहले एडवांस में जारी करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के इस निर्णय से प्रदेशभर की महिला हितग्राहियों में उत्साह का माहौल है। त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिलने से बहनों को परिवार की जरूरतों और रक्षाबंधन की तैयारियों में बड़ी राहत मिलेगी।

महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 30 किस्तें जारी की जा चुकी हैं तथा महिला हितग्राहियों के खातों में 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है। ऐसे में 31वीं किस्त को एडवांस में जारी करने का निर्णय सरकार की महिला-केंद्रित नीति और संवेदनशीलता को रेखांकित करता है।

महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में मजबूत कदम — विभा अवस्थी

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी ने मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं-बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन रही है। रक्षाबंधन जैसे भावनात्मक और पवित्र पर्व से पहले किस्त एडवांस में जारी करने का निर्णय महिलाओं के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान, आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

रक्षाबंधन से पहले सौगात, माताओं-बहनों की खुशियां होंगी दोगुनी — बिंदु सिन्हा

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती बिंदु सिन्हा ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रक्षाबंधन से पहले 31वीं किस्त एडवांस में मिलना माताओं-बहनों के लिए सरकार की ओर से बड़ी सौगात है।

उन्होंने कहा कि त्योहार से पहले मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी पारिवारिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ रक्षाबंधन का पर्व खुशी, सम्मान और उत्साह के साथ मना सकेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के साथ-साथ किसानों, युवाओं और गरीब परिवारों के हित में भी लगातार जनहितकारी निर्णय ले रही है।

“बहनों को आर्थिक परेशानी न हो, इसी भावना से एडवांस में किस्त” — मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना का उद्देश्य प्रदेश की माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है। रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस पावन अवसर पर बहनों को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े, इसी भावना से अगली किस्त एडवांस में जारी करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान, आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को परिवार की आवश्यकताओं में सहयोग देने के साथ अपने निर्णयों में अधिक आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री के इस फैसले को लेकर प्रदेश की माताओं-बहनों में खुशी की लहर है। भाजपा महिला मोर्चा ने इसे महिला हित में सरकार का संवेदनशील, सराहनीय और जनकल्याणकारी निर्णय बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

dbccf4aa 5a99 4300 9145 909759eef63e

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 13 at 13.47.01

नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 12.13.32

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 11.27.31 1

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

October 13, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026911
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026759
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 10 13 at 13.47.01 क्षेत्रीय खबर

नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।

By PolicewalaOctober 13, 20266

पुलिसवाला न्यूज़ के ब्यूरो चीफ मयंक श्रीवास्तव ने उठाया नो एंट्री के दौरान भारी मशीन…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 10 13 at 12.13.32

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 11.27.31 1

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

October 13, 2026
a2eafe20 9523 4266 998a 6c288756b49a

आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।

October 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 10 13 at 13.47.01

नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 12.13.32

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।

October 13, 2026
Visitors
1949527
This Month : 30752
This Year : 521444
Total Users : 1523764
Views Today : 4858
Total views : 6259906
Who's Online : 21
Server Time : 2026-10-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.