इंदौर
लसुडिया पुलिस ने अवैध गाँजा तस्करी करने वाले शातिर आरोपी रोहित चौहान (32) निवासी श्रीनाथ टाउनशिप, ढाबली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 394 ग्राम गाँजा, कीमत 14,000 रुपए जप्त किया है। आरोपी को मंगलम गार्डन के सामने, केलोद हाल रोड से पकड़ा गया।
आरोपी के खिलाफ पहले से भी मारपीट और नशा तस्करी के केस दर्ज हैं। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को रिमांड पर लिया है और सप्लाई चेन की पूछताछ कर रही है।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर



