Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 08 20 at 16.21.04

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से गूंजा शासकीय महाविद्यालय दमुआ, वृक्षारोपण कर विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

August 20, 2026
WhatsApp Image 2026 08 20 at 15.31.45

मारपीट एवं अवैध वसूली के प्रकरण में करीब 06 माह से फरार थाना क्षेत्र का सूचीबद्ध बदमाश गिरफ्तार।

August 20, 2026
WhatsApp Image 2026 08 20 at 15.29.17 1

थाना नागदा पुलिस द्वारा नकबजनी की वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से करीब 28.40 लाख रुपये कीमती मशरूका बरामद।

August 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से गूंजा शासकीय महाविद्यालय दमुआ, वृक्षारोपण कर विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • मारपीट एवं अवैध वसूली के प्रकरण में करीब 06 माह से फरार थाना क्षेत्र का सूचीबद्ध बदमाश गिरफ्तार।
  • थाना नागदा पुलिस द्वारा नकबजनी की वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से करीब 28.40 लाख रुपये कीमती मशरूका बरामद।
  • 10-15 साल से कार्यालयों में जमे बीएसी-जनशिक्षकों को मूल शाला भेजने की मांग
  • रतलाम (पुलिसवाला न्यूज़): थाना रावटी पुलिस ने बीआईडीएस प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (BIDS Project Pvt. Ltd.) के बिजली के तार चोरी करने वाली गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से ₹10 लाख का मशरूका (सामान) जप्त किया है।
  • बड़वारा पुलिस की लगातार मादक पदार्थ गांजा की बड़ी कार्यवाही मोटरसायकल सहित आरोपी धराया
  • बाढ़ से निपटने एमसीबी में तैयार होगा ‘जीरो डिले’ रिस्पॉन्स सिस्टम, टेबल टॉप एक्सरसाइज में बनी समन्वित रणनीति
  • एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - थाना नागदा पुलिस द्वारा नकबजनी की वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से करीब 28.40 लाख रुपये कीमती मशरूका बरामद।
Policewala

थाना नागदा पुलिस द्वारा नकबजनी की वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से करीब 28.40 लाख रुपये कीमती मशरूका बरामद।

PolicewalaBy PolicewalaAugust 20, 2026No Comments2 Views
WhatsApp Image 2026 08 20 at 15.29.17 1

WhatsApp Image 2026 08 20 at 15.29.19अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री करणदीप सिंह के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक नागदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना नागदा व पुलिस टीम द्वारा नकबजनी एवं चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा पूर्व में घटित चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में थाना नागदा पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत पतारसी के आधार पर नकबजनी की वारदातों में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 28.40 लाख रुपये कीमत का सोने-चांदी के जेवरात, नगदी एवं एक मोटरसाइकिल बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

 

🔹घटना का विवरण-

 

थाना नागदा क्षेत्र अंतर्गत सुनील नगर एवं ग्राम मोहना में अलग-अलग मकानों के ताले तोड़कर अज्ञात बदमाशों द्वारा सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए जाने की घटनाएं घटित हुई थीं। उक्त घटनाओं के संबंध में थाना नागदा पर अपराध क्रमांक 440/2025, धारा 303(2), 331(3) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 334/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

 

पुलिस द्वारा घटनास्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों से प्राप्त साक्ष्यों का सूक्ष्मता से परीक्षण करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं अन्य महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए उनकी तलाश की गई। अथक प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने उक्त नकबजनी की वारदातों में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

 

🔹गिरफ्तार आरोपी-

 

1. रतलाम सिंह पिता नाहर सिंह, जाति सिकलीगर, निवासी सिगनूर, जिला खरगोन।

 

2. दीपक पिता समंदर सिंह उर्फ लुलिया भाटिया, जाति सिकलीगर, निवासी गंधवानी, जिला धार।

 

3. शिवराज सिंह पिता हरपाल सिंह छाबड़ा, निवासी गंधवानी, जिला धार।

 

🔹बरामद मशरूका-

 

प्रकरण की विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही के आधार पर निम्न मशरूका बरामद किया गया—

 

01. अपराध क्रमांक 334/2026 में : – आरोपी रतलाम सिंह के कब्जे से करीब 8.50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात एवं 70,000 रुपये नगद बरामद किए गए।

 

02. आरोपी दीपक के कब्जे से करीब 8.30 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए।

 

03. आरोपी शिवराज सिंह के कब्जे से करीब 8.40 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

 

पूछताछ के दौरान आरोपी शिवराज सिंह से हिकमतअमली से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी आरोपी दीपक के साथ ग्राम मोहना में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया। आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपी दीपक को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके परिणामस्वरूप चोरी का अतिरिक्त मशरूका बरामद किया गया।

 

इसी प्रकार अपराध क्रमांक 440/2025 में आरोपी शिवराज सिंह एवं दीपक से पूछताछ के आधार पर करीब 2 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।

 

इस प्रकार गिरफ्तार आरोपियों से दोनों अपराधों में कुल करीब 27.20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, 70,000 रुपये नगद एवं करीब 50,000 रुपये कीमत की एक मोटरसाइकिल, कुल लगभग 28.40 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

 

🔹पुलिस की सराहनीय भूमिका-

 

उक्त महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना नागदा के निरीक्षक अमृतलाल गवली, उनि. प्रतीक यादव (साइबर सेल), सउनि. अरविंद गणावा, प्र.आर. प्रकाश यादव, सुशील मिश्रा, विनोद माली, रोहित मालवीय, आर. कृष्णा बैरागी, रणवीर सिंह, दीनदयाल धनगर, मिथुन प्रजापति, अजय चौहान, रोहित साहू, पंकज गर्ग, शेर सिंह एवं म.आर. ज्योति वर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

 

▪️थाना नागदा पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से अन्य वारदातों एवं पूर्व में की गई चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य चोरी की घटनाओं एवं उनसे संबंधित संपत्ति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

उज्जैन से जिला ब्यूरो रिंकू सोगानी

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 20 at 15.31.45

मारपीट एवं अवैध वसूली के प्रकरण में करीब 06 माह से फरार थाना क्षेत्र का सूचीबद्ध बदमाश गिरफ्तार।

August 20, 2026
WhatsApp Image 2026 08 19 at 19.38.30

10-15 साल से कार्यालयों में जमे बीएसी-जनशिक्षकों को मूल शाला भेजने की मांग

August 19, 2026
c27b53ee 12d8 4fac 85b6 012ddd7125ba

रतलाम (पुलिसवाला न्यूज़): थाना रावटी पुलिस ने बीआईडीएस प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (BIDS Project Pvt. Ltd.) के बिजली के तार चोरी करने वाली गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से ₹10 लाख का मशरूका (सामान) जप्त किया है।

August 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,270
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026847
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026771
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026619
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 08 20 at 16.21.04 क्षेत्रीय खबर

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से गूंजा शासकीय महाविद्यालय दमुआ, वृक्षारोपण कर विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

By PolicewalaAugust 20, 202624

दमुआ, 20 अगस्त 2026। 🖊️पर्यावरण संरक्षण एवं विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित करने…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 08 20 at 15.31.45

मारपीट एवं अवैध वसूली के प्रकरण में करीब 06 माह से फरार थाना क्षेत्र का सूचीबद्ध बदमाश गिरफ्तार।

August 20, 2026
WhatsApp Image 2026 08 20 at 15.29.17 1

थाना नागदा पुलिस द्वारा नकबजनी की वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से करीब 28.40 लाख रुपये कीमती मशरूका बरामद।

August 20, 2026
WhatsApp Image 2026 08 19 at 19.38.30

10-15 साल से कार्यालयों में जमे बीएसी-जनशिक्षकों को मूल शाला भेजने की मांग

August 19, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 08 20 at 16.21.04

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से गूंजा शासकीय महाविद्यालय दमुआ, वृक्षारोपण कर विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

August 20, 2026
WhatsApp Image 2026 08 20 at 15.31.45

मारपीट एवं अवैध वसूली के प्रकरण में करीब 06 माह से फरार थाना क्षेत्र का सूचीबद्ध बदमाश गिरफ्तार।

August 20, 2026
Visitors
1833592
This Month : 46062
This Year : 405509
Total Users : 1407829
Views Today : 1891
Total views : 5959272
Who's Online : 3
Server Time : 2026-08-20
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.