दमुआ। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 को नगर पालिका परिषद दमुआ में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती किरण खातेरकर द्वारा पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
🖊️कार्यक्रम में नगर पालिका अधिकारी श्री अजय ठाकरे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर, उपाध्यक्ष श्री सुरेश बाबू कश्यप सहित नगर पालिका परिषद के सभापति, पार्षद, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

🖊️इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
🖊️कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अजय ठाकरे ने उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू







