मैहर मध्य प्रदेश
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत आयोजित विशेष भोज शासकीय बालक हाई स्कूल मैहर में आयोजित किया गया। विशेष भोज में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने विद्यालयीन छात्रों के साथ बैठकर भोजन किया।
कलेक्टर ने विद्यालय के छात्रों और स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक सहित बड़ी संख्या में छात्र – छात्रा मौजूद रहे।
रिपोर्टर आशीष चतुर्वेदी







