रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ एक सफल और प्रभावी कार्रवाई की है। डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिंसन गुड़िया और एडीसीपी राहुल देव शर्मा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में, तथा एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर और थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल की अगुवाई में पुलिस टीम ने बांधपारा क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को 13.928 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए इस मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹2,08,920/- आंकी गई है।
यह कार्रवाई 14 अगस्त को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि बांधपारा इलाके में एक युवक बैग में गांजा रखकर ग्राहक की तलाश में खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी कर धर दबोचा। आरोपी की पहचान बांधपारा निवासी 21 वर्षीय अल्ताफ उर्फ बाबू (पिता अब्दुल हमीद) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में गांजे की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में आगे की गहन जांच कर रही है
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- अब सभी नगरपालिका कर्मचारियों ड्रेस कोड मे दिखाई देंगे ।
- बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे संत श्री श्री रितेश्वर जी महाराज, कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने किया आत्मीय अभिनंदन
- आतिशबाजी सामग्री पर ना हो देवी देवताओं के फोटो, प्रशासन और व्यापारी रखें ध्यान – विहिप
- गरियाबंद महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान, 200 विद्यार्थियों ने भरा फॉर्म-6
- कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
- चार दिन की पदयात्रा पूरी कर कटनी पहुंचे श्रद्धालु, आज मैहर धाम में मां शारदा के करेंगे दर्शन
- रायपुर: शासकीय जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, दोबारा सीमांकन कराने तहसीलदार को पत्र।
- ब्राउन शुगर तस्करी पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा, आदतन आरोपी गिरफ्तार







