
गूंजे‘भारत माता की जय‘ के नारे
राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश: भाजपा मंडल जैतपुर ने धूमधाम से निकाली ‘तिरंगा यात्रा‘
शहडोल -। भारतीय जनता पार्टी मंडल जैतपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ बाइक रैली का आयोजन अत्यंत उत्साह और राष्ट्रभक्ति के माहौल में किया गया। यह यात्रा भटिया से प्रारंभ होकर जैतपुर तक पहुंची, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थामकर बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरी रैली के दौरान वातावरण “जय हिंद”, “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा।
आन–बान–शान का प्रतीक है तिरंगा
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि भारत माता के प्रति अगाध सम्मान, सामाजिक एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का महापर्व है। वक्ताओं ने सभी से आह्वान किया:
“तिरंगे का मान बढ़ाएंगे, राष्ट्रभक्ति का संदेश घर-घर पहुंचाएंगे।”
इसके साथ ही क्षेत्रवासियों से विशेष अनुरोध किया गया कि वे अपने घरों, दुकानों, गलियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के नियमों का पालन करते हुए उसे निर्धारित समय पर पूरी गरिमा और सम्मान के साथ उतारें। तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान और करोड़ों अमर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की विशाल उपस्थिति रही। मुख्य रूप से:
जैतपुर मंडल प्रभारी: श्री कैलाश विशनानी मंडल अध्यक्ष: श्री सचिन सेठिया तिरंगा यात्रा प्रभारी: रामनिवास साहू सह प्रभारी एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष: प्रभात त्रिपाठी सहप्रभारी: अनुराधा केवट जिला मंत्री: गीता सिंह पूर्व मंडलअध्यक्ष गण: जगदीश रजक , प्रवीरसिंह , प्रेम कुमार बर्मन , रामविशाल शर्मा ,लोकमान्य हलवाई
मंडल मंत्री: नरेंद्र मिश्रा
जनप्रतिनिधि: जैतपुर सरपंच दुर्गा सिंह , बरगवां सरपंच लालशाह , रामपाल
मीडिया टीम: सोशल मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा , मीडिया प्रभारी रोहित शर्मा
कार्यक्रम में भाजपा मंडल जैतपुर के समस्त पदाधिकारी, युवा मोर्चा के सदस्य तथा क्षेत्र के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
“हर घर तिरंगा • हर दिल तिरंगा • हर कदम राष्ट्र के नाम” के संकल्प के साथ यात्रा का सफल समापन हुआ।
अजय पाल








