कटनी। हर घर तिरंगा-2026 अभियान के तहत थाना कुठला पुलिस द्वारा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारी एवं जवान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। यात्रा में क्षेत्रवासियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की और भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
थाना कुठला पुलिस ने नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी कर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और मजबूत करने की अपील की।
रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा कटनी
Trending
- सुकमा में नक्सल डम्प से 13 हथियार, 46 जिंदा राउंड और 208 डेटोनेटर बरामद।
- “निगमायुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद – जीता दिल”
- धमतरी पुलिस की सख्ती से सटोरियों में हड़कंप, कुरुद पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।
- मध्य प्रदेश पुलिस:एसआई से थाने चलाने की व्यवस्था के खिलाफ हाईकोर्ट अधिवक्ता ने भेजा नोटिस!
- नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।
- कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।
- मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।







