दमुआ। नगर पालिका दमुआ द्वाराअमृत हरित महाभियान के अवसर पर कन्हान वैली स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करना रहा। नगर पालिका के प्रतिनिधियों एवं विद्यालय परिवार ने पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। 
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर जी, सभी पार्षद गण,सीएमओ अजय ठाकरे जी, इंजीनियर आरती टेकाम जी, समस्त नगर पालिका कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)