छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। पूर्व सांसद नकुलनाथ और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी को लेकर भोपाल के लिए उड़ान भरने वाला विमान रनवे पर ही इंजिन फैल हो कर खराब हो गया।
जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं और स्टाफ के विमान में सवार होने के बाद विमान का इंजन चालू हुआ, लेकिन उड़ान नहीं भर सका। इंजन में खराबी की जानकारी सामने आते ही पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को उड़ाने के बजाय नेताओं और स्टाफ को सुरक्षित उतार लिया।
इसके बाद हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल, जबकि नकुलनाथ नागपुर रवाना हुए।
घटना के बाद सभी ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि विमान ने उड़ान नहीं भरी, जिससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।







