छिंदवाड़ा:रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी को दी भावपूर्ण विदाई, हर्ष राज यादव ने संभाला पदभार
छिंदवाड़ा। पुलिस लाइन छिंदवाड़ा में शनिवार को स्थानांतरण पर रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसी अवसर पर नवपदस्थ रक्षित निरीक्षक हर्ष राज यादव ने पदभार ग्रहण किया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पुलिस परिवार की ओर से आशीष तिवारी को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यकाल के दौरान किए गए योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। अधिकारियों ने कहा कि श्री तिवारी ने कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
नवपदस्थ रक्षित निरीक्षक हर्ष राज यादव का स्वागत करते हुए अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर डीएसपी रामेश्वर चौबे (यातायात), निरीक्षक गोविंद राजपूत, निरीक्षक उमेश तिवारी, सूबेदार कमला कुशवाहा, एमटीओ जयकुमार थापा, लाइन ऑफिसर केशव इंगले, कंट्रोल रूम प्रभारी डीएस शेंडे सहित पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अमित मिश्रा _ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “जन सेवा ही हमारा संकल्प है।” छिंदवाड़ा पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)