शिवपुरी/पिछोर/ नागुली ।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय नागुली में उच्च श्रेणी शिक्षक सट्टूराम जाटव के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, संकुल प्राचार्यों, शिक्षकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनके दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना की।
कार्यक्रम में पूर्व संकुल प्राचार्य पृहलाद सिंह गंधर्व, संकुल प्राचार्य नारायण सिंह लोधी, विवेक कुमार मिश्रा, खलक सिंह जाटव सहित विभिन्न संकुलों एवं विद्यालयों से आनंद कुमार नीखरा, चिंटूलाल प्रजापति, संतोष कुमार गुप्ता, जहार सिंह लोधी, सुनील कुमार शर्मा, रवीकांत उदयनिया, राम कुमार लोधी, अशोक कुमार लोधी, तेज प्रकाश परिहार, सेवानिवृत्त शिक्षक बाल मुकुंद पुरोहित, राम गोपाल गुप्ता, चौहान सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने सट्टूराम जाटव का शॉल, श्रीफल, नारियल एवं पुष्पमालाओं से सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि श्री जाटव ने अपने सेवाकाल में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया और अपने सरल स्वभाव, अनुशासन तथा कर्तव्यनिष्ठा से विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों के बीच विशेष पहचान बनाई।
समारोह के अंत में सट्टूराम जाटव ने सभी अतिथियों के लिए चाय, नाश्ता एवं शीतल पेय की व्यवस्था की। स्नेह, सम्मान और भावुक माहौल के बीच समारोह का समापन हुआ।
रिपोर्टर ध्रुव शर्मा शिवपुरी







