Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
a12ceb2a 7c23 459d a26c 18e3118342cb

दो दिन में मध्यप्रदेश से सकुशल दस्तयाब हुआ नाबालिग जीशान, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

September 18, 2026
86d98a2c e2bb 40b8 acba ba5aeebc8972

सेवा संकल्प अभियान 2026 में आशीर्वाद के दीपों की रोशनी से जगमगाया सतना जिला

September 18, 2026
9aca7ad4 4b66 48ae a669 1c2e406b25f0 7

लूट कर भाग रहे तीन आरोपी यातायात पुलिस की तत्परता से गिरफ्तार

September 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • दो दिन में मध्यप्रदेश से सकुशल दस्तयाब हुआ नाबालिग जीशान, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
  • सेवा संकल्प अभियान 2026 में आशीर्वाद के दीपों की रोशनी से जगमगाया सतना जिला
  • लूट कर भाग रहे तीन आरोपी यातायात पुलिस की तत्परता से गिरफ्तार
  • दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश
  • होटल-बार संचालकों की बैठक लेकर DCP ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
  • नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान, मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर
  • ढीमरखेड़ा के दशरमन में 40 लाख की सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल: सचिव-सरपंच पति ने दिया संरक्षण, SDM की कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • विश्वकर्मा पूजा पर हनुमंत प्रसादी वितरण समिति ने लगाया महाभंडारा
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल
Policewala

अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल

PolicewalaBy PolicewalaJuly 13, 2026No Comments21 Views
WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.38.03

प्रेस विज्ञप्ति

अकलतरा, 11 जुलाई 2026।
अकलतरा में पहली बार आयोजित अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन के विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर ने सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की नई मिसाल कायम कर दी। सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ हुए इस आयोजन में लोगों का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि संस्था के पदाधिकारी भी अभूतपूर्व उत्साह और सहभागिता देखकर आश्चर्यचकित रह गए।
शिविर में सैकड़ों नागरिकों ने निशुल्क रक्त जांच, फुल बॉडी हेल्थ चेकअप तथा स्वैच्छिक रक्तदान का लाभ लिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि अकलतरा में इस स्तर का स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर पहली बार आयोजित हुआ है। उन्होंने संस्था के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से कराने की मांग की।
शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि प्रत्येक रक्तदाता का रक्तदान से पूर्व आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों द्वारा पूर्ण रूप से स्वस्थ घोषित किए जाने के बाद ही स्वेच्छा से रक्तदान कराया गया, जिससे सभी रक्तदाताओं में विशेष संतोष और विश्वास देखने को मिला।

WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.38.04 1
स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ संस्था ने शिक्षा जागरूकता का भी प्रेरणादायक संदेश दिया। शिविर में अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे बच्चों को कॉपी, किताबें एवं पेन वितरित किए गए तथा उन्हें शिक्षा का महत्व बताते हुए नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है और हर बच्चे तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। इस पहल की उपस्थित अभिभावकों एवं नागरिकों ने भी मुक्त कंठ से सराहना की।
रक्तदान करने वाले सभी सम्मानित रक्तवीरों को संस्था द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं आयोजन में उपस्थित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, मीडिया कर्मियों तथा गणमान्य नागरिकों को भी स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
संस्था के संस्थापक अलीम अंसारी ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य केवल रक्तदान तक सीमित नहीं था, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, शिक्षा और मानव सेवा के प्रति जागरूकता पैदा करना भी था। उन्होंने कहा कि अकलतरा में संस्था का यह पहला आयोजन था, लेकिन जनता के अभूतपूर्व सहयोग ने यह विश्वास दिलाया है कि भविष्य में इससे भी बड़े स्तर पर ऐसे जनहितकारी आयोजन किए जाएंगे।
यह आयोजन संस्था के सक्रिय सदस्य तनवीर शादाब की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जबकि संस्था के संरक्षक हाजी मोहम्मद इमरान ने पूरे आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्थापक अलीम अंसारी ने उनके योगदान के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।
शिविर को सफल बनाने में संस्था के सक्रिय सदस्यों शब्बीर सिद्दीकी, हसन अली, मोहम्मद वसीम अंसारी, सज्जाद अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, कलीम अंसारी, मोहम्मद इमरान सहित सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने उल्लेखनीय योगदान दिया।
आयोजन के दौरान संस्था के संरक्षक जसबीर सिंह चावला का आगमन तथा उनके द्वारा स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित करना शिविर का विशेष आकर्षण रहा। उनके इस प्रेरणादायक कदम ने उपस्थित युवाओं में रक्तदान के प्रति नया उत्साह भर दिया।
शिविर की सफलता में चिकित्सकों की टीम ने भी निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दीं। डॉ. शगुफ्ता परवीन, डॉ. सतीश कौशिक एवं नईम खान ने पूरे समय स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। वहीं आशीर्वाद ब्लड सेंटर की पूरी टीम ने रक्तदान प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया।
इसके अतिरिक्त वेलनेस सेंटर की वेलनेस कोच श्रीमती वर्षा रामटेके एवं मिलिंद खोबरागड़े ने सभी रक्तदाताओं को पौष्टिक शेक उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा।
इस ऐतिहासिक शिविर की सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि रक्तदान की शुरुआत एक महिला रक्तदाता ने की। पहली बार रक्तदान करने वाली जीनत बानो ने कहा, “रक्तदान करने से पहले मुझे थोड़ी घबराहट थी, लेकिन रक्तदान के बाद जो आत्मसंतोष मिला, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। मेरा मानना है कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को किसी की जिंदगी बचाने के लिए नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।”
उनके इस साहसिक एवं प्रेरणादायक कदम की उपस्थित सभी लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन ने सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकों, रक्तदाताओं, प्रशासन, पुलिस, मीडिया एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि भविष्य में भी समाजहित में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं मानव सेवा से जुड़े ऐसे जनकल्याणकारी अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Akaltara Blood Donation Camp Akaltara Latest News Akaltara News Aman Ansari Welfare Foundation Blood Donation Blood Donation Camp Blood Donor Breaking News CG News Chhattisgarh Latest News Chhattisgarh News Education Awareness Free Health Checkup Health Awareness Health Camp Health Checkup Camp Healthcare News Hindi News Humanitarian Work India News Jan Seva Latest News Medical Camp Social Service Social Work
Policewala
  • Website

Related Posts

a12ceb2a 7c23 459d a26c 18e3118342cb

दो दिन में मध्यप्रदेश से सकुशल दस्तयाब हुआ नाबालिग जीशान, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

September 18, 2026
86d98a2c e2bb 40b8 acba ba5aeebc8972

सेवा संकल्प अभियान 2026 में आशीर्वाद के दीपों की रोशनी से जगमगाया सतना जिला

September 18, 2026
9aca7ad4 4b66 48ae a669 1c2e406b25f0 7

लूट कर भाग रहे तीन आरोपी यातायात पुलिस की तत्परता से गिरफ्तार

September 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026885
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026743
Don't Miss
a12ceb2a 7c23 459d a26c 18e3118342cb Policewala

दो दिन में मध्यप्रदेश से सकुशल दस्तयाब हुआ नाबालिग जीशान, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

By PolicewalaSeptember 18, 202614

रायपुर। थाना मौदहापारा क्षेत्र से बिना बताए घर से निकले नाबालिग बालक जीशान, पिता मोहम्मद…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
86d98a2c e2bb 40b8 acba ba5aeebc8972

सेवा संकल्प अभियान 2026 में आशीर्वाद के दीपों की रोशनी से जगमगाया सतना जिला

September 18, 2026
9aca7ad4 4b66 48ae a669 1c2e406b25f0 7

लूट कर भाग रहे तीन आरोपी यातायात पुलिस की तत्परता से गिरफ्तार

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.53.37

दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

September 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
a12ceb2a 7c23 459d a26c 18e3118342cb

दो दिन में मध्यप्रदेश से सकुशल दस्तयाब हुआ नाबालिग जीशान, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

September 18, 2026
86d98a2c e2bb 40b8 acba ba5aeebc8972

सेवा संकल्प अभियान 2026 में आशीर्वाद के दीपों की रोशनी से जगमगाया सतना जिला

September 18, 2026
Visitors
1891833
This Month : 37208
This Year : 463750
Total Users : 1466070
Views Today : 6080
Total views : 6114618
Who's Online : 8
Server Time : 2026-09-18
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.