पोआमा चौक, शिव मंदिर, थाना देहात, जिला छिंदवाड़ा में साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोर्टल संबंधित बैनर और स्टैंडी स्थापित करना!
साइबर जागरूकता अभियान
“SAFE CLICK 2.0” के अंतर्गत थाना देहात क्षेत्र में उपस्थित पुरुषों को साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
उन्हें असुरक्षित इंटरनेट उपयोग एवं साइबर अपराध के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान पोस्टर वितरित किए गए, पोस्टर चस्पा किए गए एवं उपस्थित लोगों को _साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारी का नाम एवं पद
– थाना प्रभारी श्री गोविंद सिंह,
– सउनि नितेश ठाकुर
– प्रधान आरक्षक मंगल सिंह
– प्रधान आरक्षक टीकाराम
– आरक्षक सौरभ बघेल
प्रतिभागियों की संख्या (अनुमानित)* – 50-60: ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला अमित मिश्रा
सहयोगी जनता • सजग पुलिस • सुरक्षित समाज







