छिंदवाड़ा (चौरई) पुलिस का सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के अंतर्गत उड़ान फाउंडेशन स्कूल कुंडा(चौरई) में साइबर जागरूकता कार्यक्रम
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चौरई श्रीमती भारती जाट के द्वारा आज *उड़ान फाउंडेशन स्कूल कुंडा, थाना चौरई* में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि कैसे हम डिजिटल दुनिया में खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
♦️*कार्यक्रम के महत्वपूर्ण बिंदु:*
1. *CEIR PORTAL / Sanchar Saathi Portal* – मोबाइल खोने या चोरी होने पर तुरंत CEIR पोर्टल या Sanchar Saathi Portal पर जाकर IMEI नंबर ब्लॉक करवाएं।
2. *राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930* – वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करके जानकारी साझा करें।
3. *NCRP PORTAL* – किसी भी अन्य _साइबर अपराध की शिकायत www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन दर्ज कराएं।
4. *Cyberdost Portal & YouTube Channel* – “Cyberdost” यूट्यूब चैनल को समय-समय पर देखें। इसमें नए साइबर क्राइम और बचाव के तरीके बताए जाते हैं।
5. *साइबर सुरक्षा टिप्स*
– Two Factor ऑथेंटिकेशन ऑन रखें
– Play Protect का उपयोग करें, फर्जी एप्लीकेशन डाउनलोड न करें
– ओटीपी किसी से साझा न करें
– डीपफेक और OTP फ्रॉड से सावधान रहें!
– सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करें, अनजान लिंक/रिक्वेस्ट पर भरोसा न करें!
🚨*पुलिस का संदेश:*
डिजिटल रूप से सुरक्षित रहना ही “SAFE CLICK 2.0” अभियान का मुख्य उद्देश्य है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत _1930_ या नजदीकी थाना को सूचना दें। *अमित मिश्रा _छिंदवाड़ा ब्यूरो पुलिसवाला*
सहयोगी जनता • सजग पुलिस • सुरक्षित समाज







