संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 28.06.26 को प्रार्थी कवंजीत सिंह बेदी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनका शराब का ठेका हैं, खमारपानी वाली शराब दुकान पर काम करने वाला *हरभजन सिंह उर्फ हरभेज सिंह निवासी हिसार हरियाणा,* जिसे दिनांक 20/06/26 को शराब दुकान खमारपानी, बिछुआ, उमेगांव, बिसापुर के कलेक्शन के कुल *5,46,050/- रुपये* बेदी आर्केड ऑफिस लालबाग छिन्दवाड़ा में जमा करने के लिये दिये गये थे जो जमा नहीं किया, रुपये लेकर फरार हो गया, रिपोर्ट पर *अप. क्र. 502/26 धारा 303(2) बी.एन.एस.* का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय राणा एवं थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार धुर्वे के नेतृत्व में तत्काल अपराध विवेचना एवं मुल्जिम पतासाजी के लिये एक टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी के मिलने के संभावित स्थान *हिसार हरियाणा, रुद्रपुर उत्तराखण्ड, लुधियाना, चण्डीगढ़* में दबिश दी गई। चण्डीगढ़ में आरोपी *हरभन सिंह* को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साबिर बताया। तलाशी में उसके पास दो आधार कार्ड मिले – एक पर शाबीर अली, दूसरे पर हरभजन सिंह। कड़ाई से पूछताछ पर बताया कि उसका असली नाम *साबिर अली* है, उम्र 44 साल, निवासी वार्ड नं 13 इन्द्रा नगर, सौरली कला जिला उधमपुर नगर उत्तराखण्ड।
आरोपी ने बताया कि बचपन में माता-पिता की मृत्यु के बाद वह सरदारों के बीच रहकर काम किया। पंजाबी बोलना जानता है। इसी कारण 5-6 साल पहले हरियाणा से फर्जी आधार कार्ड व ड्राईविंग लायसेंस हरभजन सिंह के नाम का बनवाया था। इसी नाम से छिन्दवाड़ा में नौकरी कर रहा था और इसी का फायदा उठाकर रुपये लेकर फरार हो गया।
रुपयों को आरोपी ने मोबाइल खरीदने, अच्छे होटलों में रुकने एवं घूमने में खर्च कर दिये। आरोपी के खाते में *2 लाख रुपये* एवं पास में *17,000/- रुपये नगद* मिले।
जप्त सम्पत्ति :-
दो मोबाईल फोन, नकली आधार कार्ड, नकली ड्राईविंग लायसेंस, शराब भट्टी के बाउचर, 17 हजार रुपये नगद एवं बैंक पास बुक (जिसमे दो लाख रुपये हैं)
अपराधिक रिकार्ड–
आरोपी के विरुद्ध भटींडा पंजाब एवं हिसार हरियाणा में ड्रग्स के दो मामले पंजीबद्ध हैं।
महत्वपूर्ण भूमिका: –
आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, सउनि ब्रिजेश सिंह रघुवंशी, आर. विकाश बैस, सागर डहेरिया, सायबर सेल से नितिन सिंह, आदित्य रघुवंशी, अभिषेक ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम को पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाड़ा के द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई हैं। *ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला_ अमित मिश्रा*
सहयोगी जनता//सजग पुलिस//सुरक्षित समाज







