रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। आरोपी उज्जवल पटेल उर्फ टार्जन (40 वर्ष), निवासी जनता कॉलोनी कबीर नगर, के कब्जे से पुलिस ने चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1,60,000/- रुपए आंकी गई है। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बी. एल. चंद्राकर के नेतृत्व में की गई।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अनुप दुबे ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 मई 2026 को एम पी कॉम्प्लेक्स के पास से उनकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल (CG 04 PZ 4259) चोरी हो गई है। शिकायत पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की थी। शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर ने आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बी. एल. चंद्राकर की टीम ने मुखबिरों का जाल बिछाया।
इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर गुढ़ियारी पुलिस ने घेराबंदी कर संदेही उज्ज्वल पटेल उर्फ टार्जन को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अनुप दुबे की मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की। साथ ही उसकी निशानदेही पर गुढ़ियारी क्षेत्र से ही चोरी की गई 3 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- शातिर वाहन चोर ‘टार्जन’ गिरफ्तार, 4 दोपहिया वाहन बरामद; गुढ़ियारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- हायवे मे बनी टूटी नाली स्कूल के बच्चों के लिए बनसकती है दुर्घटना का करण
- वरिष्ठ पत्रकार गंगेश कुमार द्विवेदी बने एनयूजे (आई) छत्तीसगढ़ के संयोजक
- छिंदवाड़ा बटकाखापा पुलिस की बड़ी कार्यवाही जुआ फड़ में दबिश, 18 आरोपियों से नगदी 33650/-,वाहन,फोन जप्त
- सिवनी में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का गरिमामयी समापन: जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प
- कटनी के बहोरीबंद, स्लीमनाबाद और रीठी में अवैध शराब पैकारी के आरोप, पुलिस-आबकारी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
- दशरमन में अपात्र अतिथि शिक्षक की भर्ती का मामला
- CMHO डॉ. अविनाश खरे की संवेदनशीलता, दूरस्थ गांव में बीमार दंपत्ति को घर पर मिली स्वास्थ्य सेवाएं,शुरू हुआ उपचार







