Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
d3c3c131 1926 4d79 ac95 aad07afa1e9e

छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, बैंक आफ इंडिया की लूट को किया नाकाम…

June 28, 2026
WhatsApp Image 2026 06 28 at 18.38.54

चिरमिरी जिला अस्पताल में 5 बिस्तरीय डायलिसिस यूनिट व 30 बिस्तरों के नवीन प्रथम तल का हुआ शुभारंभ ।

June 28, 2026
WhatsApp Image 2026 06 28 at 16.38.03 1

दुल्हन-सा सजा ढीमरखेड़ा थाना, कायाकल्प से बदली पूरी तस्वीर

June 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, बैंक आफ इंडिया की लूट को किया नाकाम…
  • चिरमिरी जिला अस्पताल में 5 बिस्तरीय डायलिसिस यूनिट व 30 बिस्तरों के नवीन प्रथम तल का हुआ शुभारंभ ।
  • दुल्हन-सा सजा ढीमरखेड़ा थाना, कायाकल्प से बदली पूरी तस्वीर
  • छत्तीसगढ़ की ‘लोखंडी महिला’ पल्लवी मनुदेव गौड़ा बनीं उत्तराखंड राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की संरक्षक
  • उमरियापान थाना पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 95 वर्षीय वृद्ध को सुरक्षित उनके घर पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया।
  • छिंदवाड़ा :बैंक लूट साजिश का खुलासा, नागपुर रोड का ऑटो पार्ट्स कारोबारी निकला मास्टरमाइंड
  • दमुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा शटर चोर
  • घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर प्रशासन का शिकंजा, पोल कटिंग स्थल व तीन होटलों से पांच सिलेंडर जब्त
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - छत्तीसगढ़ की ‘लोखंडी महिला’ पल्लवी मनुदेव गौड़ा बनीं उत्तराखंड राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की संरक्षक
क्षेत्रीय खबर

छत्तीसगढ़ की ‘लोखंडी महिला’ पल्लवी मनुदेव गौड़ा बनीं उत्तराखंड राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की संरक्षक

PolicewalaBy PolicewalaJune 28, 2026No Comments2 Views
WhatsApp Image 2026 06 28 at 15.44.12

छत्तीसगढ़ की ‘लोखंडी महिला’ पल्लवी मनुदेव गौड़ा बनीं उत्तराखंड राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की संरक्षक

 

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, उत्तराखंड इकाई ने पत्रकारिता, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रख्यात समाजसेवी तथा पल्लव इंडिया हर्बल फाउंडेशन की डायरेक्टर श्रीमती पल्लवी मनुदेव गौड़ा को संगठन का संरक्षक (Patron) मनोनीत किया है। छत्तीसगढ़ की ‘हरफनमौला’ और ‘लोखंडी महिला’ के नाम से विख्यात श्रीमती पल्लवी मनुदेव गौड़ा विगत 36 वर्षों से गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, बंगाल, झारखंड और राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों में सामाजिक एवं व्यावसायिक प्रवृत्तियों में निरंतर सक्रिय रहकर अपनी एक विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं।WhatsApp Image 2026 06 28 at 15.44.12 1

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य समन्वयक श्री प्रदीप फुटेला द्वारा जारी मनोनयन पत्र में उनके अनुभव, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण की सराहना की गई है। इस विशेष सम्मान और मनोनयन के लिए श्रीमती पल्लवी मनुदेव गौड़ा ने महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप फुटेला और उत्तराखंड के राजकीय-राष्ट्रीय पत्रकार संघ का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

श्रीमती पल्लवी मनुदेव गौड़ा संपूर्ण दुनिया में आयुर्वेद और हर्बल चिकित्सा पद्धति को प्रधानता देने के लिए जानी जाती हैं। वर्तमान में वह उत्तराखंड में सामाजिक व पर्यावरण के अनुकूल निर्माण कार्यों, जड़ी-बूटी युक्त जल विकास कार्यों तथा उत्तराखंड के राजकीय वृक्ष ‘बुरांश’ की प्राकृतिक गुणवत्ता का उपयोग कर औषधीय विकास कार्यों में विशेष रूप से कार्यशील हैं। उनका मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के उच्च गुणवत्ता वाले कुदरती उपचारों का लाभ संपूर्ण भारत और विश्व स्तर पर फैलाना है। इसी क्रम में राष्ट्रीय पत्रकार संघ के माध्यम से उन्हें उत्तराखंड राज्य का संरक्षक चुना गया है, जिससे संगठन को उनके इस व्यापक अनुभव का सीधा लाभ मिलेगा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप फुटेला ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ पत्रकारों के हितों, अधिकारों और सामाजिक मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे में श्रीमती पल्लवी मनुदेव गौड़ा का संरक्षण और मार्गदर्शन संगठन को एक नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा। महासंघ समाज के विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट व्यक्तित्वों को जोड़कर पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में एक सशक्त मंच तैयार कर रहा है, जिससे संगठन के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी अभियानों को और अधिक गति मिलेगी।

श्रीमती पल्लवी मनुदेव गौड़ा के इस गरिमामयी पद पर चयन होने से पल्लव इंडिया हर्बल यूनाइटेड फाउंडेशन के अध्यक्ष, समग्र समूह, पत्रकार महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों में भारी हर्ष व्याप्त है। सभी ने उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए विश्वास जताया है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में संगठन पत्रकारों के हितों और सामाजिक उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में पूरी तरह सफल होगा।

रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 28 at 16.38.03 1

दुल्हन-सा सजा ढीमरखेड़ा थाना, कायाकल्प से बदली पूरी तस्वीर

June 28, 2026
WhatsApp Image 2026 06 28 at 13.04.59

उमरियापान थाना पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 95 वर्षीय वृद्ध को सुरक्षित उनके घर पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया।

June 28, 2026
WhatsApp Image 2026 06 28 at 10.07.26

छिंदवाड़ा :बैंक लूट साजिश का खुलासा, नागपुर रोड का ऑटो पार्ट्स कारोबारी निकला मास्टरमाइंड

June 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,232
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026819
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026748
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026609
Don't Miss
d3c3c131 1926 4d79 ac95 aad07afa1e9e Policewala

छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, बैंक आफ इंडिया की लूट को किया नाकाम…

By PolicewalaJune 28, 202620

घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक – 27.06.2026 को बैंक आफ इंडिया का बैंक मैनेजर…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 06 28 at 18.38.54

चिरमिरी जिला अस्पताल में 5 बिस्तरीय डायलिसिस यूनिट व 30 बिस्तरों के नवीन प्रथम तल का हुआ शुभारंभ ।

June 28, 2026
WhatsApp Image 2026 06 28 at 16.38.03 1

दुल्हन-सा सजा ढीमरखेड़ा थाना, कायाकल्प से बदली पूरी तस्वीर

June 28, 2026
WhatsApp Image 2026 06 28 at 15.44.12

छत्तीसगढ़ की ‘लोखंडी महिला’ पल्लवी मनुदेव गौड़ा बनीं उत्तराखंड राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की संरक्षक

June 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
d3c3c131 1926 4d79 ac95 aad07afa1e9e

छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, बैंक आफ इंडिया की लूट को किया नाकाम…

June 28, 2026
WhatsApp Image 2026 06 28 at 18.38.54

चिरमिरी जिला अस्पताल में 5 बिस्तरीय डायलिसिस यूनिट व 30 बिस्तरों के नवीन प्रथम तल का हुआ शुभारंभ ।

June 28, 2026
Visitors
1725528
This Month : 53393
This Year : 297445
Total Users : 1299765
Views Today : 3341
Total views : 5735869
Who's Online : 7
Server Time : 2026-06-28
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.