भिलाई:
नेहरू चौक कैम्प-01 स्थित रिमझिम लाइट दुकान में एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को छावनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी विजय बघेल की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संतोष गायकवाड उर्फ भुरू (21 वर्ष), विकास यादव (23 वर्ष) और एस. एन्थोनी उर्फ एकजेण्डर (22 वर्ष) को हिरासत में लिया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते प्रार्थी के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नियत से उसकी बाईं पसली पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में छावनी पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों आरोपियों को धरदबोचा और उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में छावनी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक (SP) दुर्ग ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी विवाद का निपटारा शांतिपूर्ण ढंग से करें और अपराधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज









