Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

October 13, 2026
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
64efaa0b 5231 4e1c 980d 1b30a2152088

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
  • मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
  • सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
  • जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
  • राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
  • जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - चुटका परमाणु परियोजना: 44 विस्थापित परिवारों ने नए आशियाने में रखा कदम
क्षेत्रीय खबर

चुटका परमाणु परियोजना: 44 विस्थापित परिवारों ने नए आशियाने में रखा कदम

PolicewalaBy PolicewalaJune 23, 2026No Comments41 Views
WhatsApp Image 2026 06 23 at 08.08.08 1

चुटका परमाणु परियोजना: 44 विस्थापित परिवारों ने नए आशियाने में रखा कदम

 

पीएचई मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने कराया गृह प्रवेश,

 

अब तक 119 परिवार हुए पुनर्वासित, प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को मिलेगा रोजगार

 

मंडला चुटका परमाणु परियोजना के अंतर्गत प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रविवार को ग्राम गौंझीमाल स्थित आर एंड आर (पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन) कॉलोनी में 44 विस्थापित परिवारों का गृह प्रवेश कराया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने नए आवासों में पहुंचकर परिवारों का स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उईके ने परिवारों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि पुनर्वास केवल मकान उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिवार को बेहतर जीवन, सुरक्षा और सुविधाएं प्रदान करना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पुनर्वास अवार्ड राशि के प्रतीकात्मक चेक वितरित करते हुए परिवारों को राशि का उपयोग भविष्य के विकास एवं आजीविका सुदृढ़ करने में करने की सलाह दी।WhatsApp Image 2026 06 23 at 08.08.08

उन्होंने घोषणा की कि पुनर्वास कॉलोनी में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था को ध्यान में रखते हुए श्रीराम, हनुमान, राधा-कृष्ण तथा जनजातीय संस्कृति के आराध्य बड़ादेव मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए आगामी दो दिनों के भीतर स्कूल का संचालन प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए। मंत्री श्रीमती उईके ने बताया कि परियोजना से प्रभावित प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को आउटसोर्स माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि न्यूक्लियर पावर कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) की चुटका परमाणु परियोजना के तहत कुल 330 परिवार पुनर्वास के दायरे में हैं। इनमें से अब तक 119 परिवारों को गौंझीमाल स्थित आधुनिक पुनर्वास कॉलोनी में बसाया जा चुका है, जबकि शेष परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने विस्थापित परिवारों को आश्वस्त किया कि पुनर्वास के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नए आवासों में शिफ्ट हुए 44 परिवारों के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक माह तक निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी आवश्यक सेवाओं एवं सुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

गौंझीमाल पुनर्वास कॉलोनी को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां स्वच्छ पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पक्की सड़कें, सुदृढ़ नाली व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे विस्थापित परिवारों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक जीवन मिल सके।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम निवास श्री सी.एल. वर्मा, तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी, नायब तहसीलदार श्री अजय श्रीवास्तव, स्थानीय सरपंच श्री विश्राम, एनपीसीआईएल के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

मंडला से अशोक मिश्रा की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.47.33 1

राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.34.13

पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.27.08

जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026911
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026759
Don't Miss
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1 Policewala

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

By PolicewalaOctober 13, 20262

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल (IAS) को उनके जन्मदिन के अवसर पर…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
64efaa0b 5231 4e1c 980d 1b30a2152088

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
c63b4eb7 e8e4 4440 9513 108eebabf939

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

October 13, 2026
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
Visitors
1951022
This Month : 32247
This Year : 522939
Total Users : 1525259
Views Today : 11571
Total views : 6266619
Who's Online : 19
Server Time : 2026-10-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.