मोतीबाग चौक के पास डेढ़ किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी
रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोलबाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मोतीबाग चौक स्थित यूनियन क्लब के सामने संदिग्ध हालत में घूम रही एक महिला को रोककर तलाशी ली, जिसके पास से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 75,000 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान 38 वर्षीय अफसाना बी उर्फ गुड़िया (निवासी मोतीबाग चौक) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ गोलबाजार थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि महिला पहले भी आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में संलिप्त रही है। उसकी आदतन आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस अब उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने और PIT-NDPS एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार कर रही है। फिलहाल पुलिस गांजे के स्रोत और इसकी सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक मुकेश यादव, रक्षक संदीप सिंह, और परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक रितु टेकाम, सुनील कुजूर व भास्कर पांडे सहित थाना गोलबाजार पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- 5 दिन से लापता मासूम का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
- सावधान शराब कोचिये! रतनपुर पुलिस घर में घुसकर कर रही गिरफ्तारी | 3 पकड़े गए, सीधे जेल*
- रील के चक्कर में जेल! बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर Creta से खतरनाक स्टंट, ड्राइवर गिरफ्तार
- मोतीबाग चौक के पास डेढ़ किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी
- गांजा तस्करी के दो मामलों में फरार मुख्य आरोपी व महिला रायपुर पुलिस की गिरफ्त में, ₹12.79 लाख का मशरूका बरामद
- *BREAKING: बिलासपुर पुलिस का गुंडों पर सबसे बड़ा वार! 85 हिरासत में, 25 जेल, शहर में हड़कंप*
- राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी
- Bilaspur: तिफरा ब्रिज पर तेज रफ्तार का कहर, एक युवक की मौत | CCTV से तलाश जारी







