*अतरमरा में महिला मोर्चा का जनजागरण कार्यक्रम: “12 साल बेमिसाल” के साथ सेवा, सुशासन और महिला सशक्तिकरण का संदेश*
गरियाबंद। दिनांक 18 जून, गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा “यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के *12 साल बेमिसाल”* अभियान के अंतर्गत ग्राम अतरमरा बाजार चौक में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी जी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिंदु सिन्हा के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा गरियाबंद मंडल अध्यक्ष श्रीमती दुलारी साहू ने किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार के ऐतिहासिक सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिखाई दिया।
कार्यक्रम की प्रभारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बीते 12 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आधारभूत विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और सरकार की उपलब्धियों को साझा किया।
वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिंदु सिन्हा ने महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं—महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला गैस योजना, शौचालय निर्माण एवं नारी वंदन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती स्निग्धा शर्मा जी ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण पौष्टिक पोषण आहार प्रदर्शनी एवं महतारी वंदन थीम पर आकर्षक रंगोली सज्जा रही, जिसने उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए *“एक पेड़ मां के नाम”* अभियान के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला अतरमरा परिसर में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर गांव की प्रबुद्ध एवं सम्माननीय महिलाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और अधिक प्रेरणादायक एवं भावनात्मक बन गया। पूरे आयोजन में ग्रामीणों एवं महिलाओं की उल्लेखनीय सहभागिता और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा गरियाबंद मंडल महामंत्री श्रीमती मंजरी गुप्ता ने प्रभावी ढंग से किया तथा अंत में मंडल अध्यक्ष श्रीमती दुलारी साहू जी ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री पेमीन साहू, उपाध्यक्ष किरणलता साहू, टेमेश्वरी साहू, मंत्री पीलेश्वरी साहू, भावना शर्मा, भुनेश्वरी सिन्हा, श्रीमती अर्चना उपाध्याय (बूथ अध्यक्ष गरियाबंद) का विशेष योगदान रहा।
साथ ही कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती केजा सोम, उपसरपंच एस. कुमार सिन्हा, ग्राम पटीला के टीकम सिन्हा, सरकड़ा सरपंच कीर्तिलता दिवान, बूथ अध्यक्ष रामकुमार यादव, भाजपा कार्यकर्ता जगत सिन्हा, हेमलता साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
यह आयोजन केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और जनभागीदारी के संकल्प को मजबूत करने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम साबित हुआ।
*रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद*





