प्रशासनिक सर्जरी, पटवारी और सचिव के स्थानांतरण आदेश जारी
इधर से उधर, 55 पटवारी, 66 सचिव, कलेक्टर ने 3 दिवस के भीतर जॉइन करने के लिए निर्देश
गोटेगांव- नरसिंहपुर जिले में राजस्व विभाग ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए पटवारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पटवारियों को इधर-उधर किया गया है।
जिला प्रशासन ने राजस्व कामकाज में पारदर्शिता और कसावट लाने के लिए यह कदम उठाया है। कई पटवारी वर्षों से एक ही हल्के में पदस्थ थे। इससे कामकाज प्रभावित होने और शिकायतें मिलने की बात सामने आ रही थी।
स्थानांतरण सूची में गोटेगांव, करेली, तेंदूखेड़ा, गाडरवारा और नरसिंहपुर तहसील के कई पटवारी शामिल हैं। आदेश के बाद पटवारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि इस फेरबदल से नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन जैसे राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी। साथ ही आम जनता को राहत मिलेगी। लंबे समय से एक जगह जमे रहने से उत्पन्न शिकायतों पर भी अंकुश लगेगा।
कलेक्टर के निर्देश पर जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित पटवारी 3 दिवस के भीतर नई जगह ज्वाइन करें। आदेश का पालन न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी ।।







